राजनीति

मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

मनेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (एमसीबी) ने जिले में बढ़ती अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि जिले के कई विभागों से अनियमितता और भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया है। प्रवक्ता के अनुसार, आंदोलन की शुरुआत 12 जनवरी को वन परिक्षेत्र खड़गवां कार्यालय के घेराव से होगी। इसके बाद, 19 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय और 28 जनवरी को नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ का घेराव किया जाएगा।

इस चरणबद्ध आंदोलन में जिले भर के शीर्ष कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image