रावघाट लौह अयस्क खदान स्टील निर्माण के साथ सामाजिक सरोकार
नारायणपुर- अबूझमाड़ की समृद्ध संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का अनूठा संगम है नारायणपुर का ऐतिहासिक मावली मेला जहां पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट लौह अयस्क खदान का स्टॉल का छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री श्री केदार कश्यप, नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप सहित हजारों लोगों ने नजदीक से अवलोकन किया।रावघाट के स्टॉल में कच्चे लौह अयस्क से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र में बनने वाले फिनिश्ड स्टील उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल में रावघाट खदान द्वारा रावघाट परियोजना क्षेत्र के आधारभूत, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं रावघाट लौह अयस्क खदान द्वारा नारायणपुर के ऐतिहासिक मावली मेला के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन नारायणपुर को 20 लाख रूपए की अनुदान राशि प्रदान की गयी। बस्तर में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित अबुझमाड़ पीस हाफ मैराथन हेतु 25 लाख रुपये की अनुदान राशि जिला प्रशासन नारायणपुर को प्रदान की गयी। नारायणपुर जिले के युवक-युवतियों के शारारिक तथा मानसिक दक्षता का विकास हेतु आयोजित बस्तर ओलंपिक हेतु अनुदान राशि 2.50 लाख रुपये जिला प्रशासन को प्रदान की गई। बखरूपारा से गढबेंगाल चौक तक सड़क निर्माण (डामर परतीकरण) हेतु जिला प्रशासन नारायणपुर को रावघाट खदान बी.एस.पी. द्वारा 24.72 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गयी।पोषण- गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम के तहत एन.डी.डी.बी. फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन के सहयोग से रावघाट खदान क्षेत्र के 75 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 2500 बच्चों को प्रतिदिन 200 मिली लीटर दूध का वितरण किया जा रहा है। रावघाट खदान क्षेत्र के 667 विद्यार्थी कक्षा 1 से 10 तक अध्ययनरत हैं, जिन्हें मुफ्त एवं बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान की जा रही है। मारुति सुजुकी द्वारा संचालित आईडीटीआर के सहयोग से युवाओं को ड्राइविंग और ट्रैफिक की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें 300 से अधिक युवाओं को रावघाट खदान में रोजगार मिला है। प्रत्येक वर्ष नारायणपुर और कांकेर जिले के साथ साथ अबूझमाड़ के बालिकाओं को बीएससी नर्सिंग का कोर्स करवाया जाता है। अब तक क्षेत्र की 270 बालिकाओं को नर्सिंग कोर्स करवाया गया है। इसके अलावा, मोबाइल मेडिकल यूनिट, रावघाट (दंडकवन) और खोड़गांव में स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से पीड़ित मरीज के उच्च स्तरीय इलाज हेतु भिलाई स्थित सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज की सुविधा है।रावघाट लौह अयस्क खदान बीएसपी द्वारा स्टेट हाईवे-5 से खोड़गांव और बैहा सालेभाट तक सड़क निर्माण, सोलर वॉटर पंप, हाईमास्ट लाइट, और गांवों में सी.सी. रोड निर्माण जैसे अनेकों कार्य किए गए हैं।रावघाट लौह अयस्क खदान बीएसपी द्वारा प्रति वर्ष सेल-खेल मेला, फुटबॉल अकादमी, अन्य खेल गतिविधियाँ, ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं, फूटबाल एवं क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है सेल का नारा यहाँ चरितार्थ होता दिखाई देता है।
विश्व प्रसिद्ध नारायणपुर माता मावली मेला में रावघाट ईडी श्री अरुण कुमार और सीजीएम श्री अनुपम बिष्ट के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में रावघाट खदान के स्टॉल का संचालन किया गया। डीजीएम श्री योगेश वर्मा, एजीएम श्री सचिन रंगारी, अजय यदु, मोरध्वज सिंह, रामजी नूरेटी, पवन बाकडा, बजरंगबली बेलसरिया, रघुराम दर्रो, सुरेश नुरेटी एवं निर्मल नाग का मेले में विशेष योगदान रहा।