मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा- विजय बघेल
जांजगीर* चांपा
,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यो को स्वर्णिम अक्षरो मे लिखा जाएगा उक्त बाते जिला पंचायत जांजगीर आडीटोरायम मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे विभिन्न समाज, पेशे व व्यवसायिक व्यापारिक संगठन से आए लोगो व उपस्थित प्रबुद्ध जनो को संबोधित करते हुए बोल रहे थे आगे उन्होंने कहा कि राजनीतिक संस्कृति बदली उन्होंने सरकार को जवाबदेह बनाया।उन्होंने कहा कि देश में 11 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखा राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि पिछले 11 साल में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। पिछले कुछ सालों में हमने पारदर्शिता लाई है और एक दूरदर्शी, भविष्योन्मुखी प्रशासन बनाया है। इसीलिए हम विकसित भारत की बात करते हैं। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। 2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। लेकिन 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भावना बदल गई।
मोदी है तो मुमकिन है- बघेल अब लोग गर्व से कहते है कि मोदी है तो मुमकिन है उन्होंने कहा कि पिछले दशक में हमने SC-ST-OBC समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला-नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर NDA में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर SHGS को प्रमोट करने तक… मोदी सरकार में महिलाओं और SC-ST-OBC सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इनमें से कुछ उदाहरण हैं, हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मे उपस्थित अतिथिगणो ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके पश्चात उपस्थित अतिथिगणो व विभिन्न समाज से आए अतिथिगणो का स्वागत सत्कार किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि हमारे जांजगीर चाम्पा जिले मे आज आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे आप सभी प्रबुद्ध जनो का स्वागत है संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत जिले मे लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे लिए हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा लगातार जिले के सभी मंडलो शक्तिकेंद्र और बुथ स्तर तक जाकर ग्यारह वर्ष की उपलब्धि को जनता के बीच जाकर बताया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के ग्यारह वर्षो के सेवा-सुशासन- और गरीब कल्याण हमारी केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक ग्यारह वर्ष रहे है हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गो के लिए विकास के कार्य किए है
- देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए - नारायण चंदेल
सत्ता अब सेवा बनी चंदेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। इन 11 वर्षों की ये यात्रा, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही। देश ने इन 11 वर्षों में बदलते भारत को देखा इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए सत्ता अब सेवा बन गई है। सरकार अब सहभागी बन गई है, और सुशासन अब प्रशासन की संस्कृति बन गई है
उन्होंने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आमजन का विश्वास टूटा था, विश्वास खंडित हुआ था, वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। पिछले 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में भ्रष्टाचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक बनाकर भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की एक सुदृढ़ नींव का निर्माण करते हुए अगले 25 वर्ष के व्यापक कार्य योजना पूरे भारतवासियों के सामने प्रस्तुत की है।उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत में न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि सुरक्षा की मोर्चे पर, सुशासन के मोर्चे पर और आर्थिक मोर्चे पर भी एक नई पहचान बनाई है। शासन की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही अब शासन की एक नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं, बल्कि विरासत और विकास का बेहतर समन्वय करते हुए, आम जनमानस को साथ लेकर चलने की एक नई प्रवृत्ति को दुनिया के अंदर भारत को नई पहचान दिलाई है। अब चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्रता के अनुरूप हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास यह शासन की नीति का हिस्सा बना है और शासन अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के संतुष्टीकरण के आधार पर अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहा है। पिछले 11 वर्षों के अंदर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, डिजिटल इंडिया के माध्यम से मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक मॉडल भी भारतवासियों को देखने को मिला है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस भी भारत में 140 करोड़ भारतवासियों ने देखा है।
ग्यारह वर्षो मे देश की जनता ने भारत को बदलते देखा- चन्द्रशेखर देवांगन
कार्यक्रम मे विशिष्ट अभ्यागत के रूप मे आए समाजसेवी चन्द्रशेखर देवांगन ने कहा की देश की जनता ने पिछले 11 वर्षों में देश को बदलते हुए देखा है भारत के सांस्कृतिक विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं के महत्व पर जोर दिया है। उनका मानना है कि भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना आवश्यक है, और इसके लिए शिक्षा, समाज और व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।
देवांगन ने कहा कि सरकार ने अक्सर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के विचार को बढ़ावा दिया है, जिसमें विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करते हुए, एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।
उन्होंने भारतीय संस्कृति में निहित मूल्यों, जैसे कि सहिष्णुता, वसुधैव कुटुंबकम (पूरा विश्व एक परिवार है), और कर्म-सिद्धांत को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है।
उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया है, और सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे एक-दूसरे के साथ सम्मान और प्रेम से पेश आए
उक्त प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी अधिवकता विकास अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिंह उपेंद्र तिवारी कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक संतोष लहरे जितेंद्र देवांगन मुकेश जायसवाल रमेश वैष्णव उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नंद चौधरी ने व आभार कार्यक्रम सहसंयोजक नंदनी रजवाड़े ने किया