राजनीति

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस के पहले-चरण का आंदोलन खत्म

रायपुर

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के बीच कांग्रेस कई चरण में विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को पहला चरण खत्म होने के बाद सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं ने इस प्रकिया को गलत बताया है।

वही, दूसरे चरण की शुरुआत 9 जून से होगी। 9, 10 और 11 जून को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने का विरोध कर रही है। 

प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तीसरा चरण 16 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 3 से 5 किलोमीटर की जिला स्तरीय ”शिक्षा न्याय यात्रा“ निकालकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कांग्रेसी घेराव करेंगे।

वही, चौथे चरण की शुरुआत 1 से होगी जो 10 जुलाई तक चलेगी। इस प्रदर्शन में हर ब्लॉक में 5 से 10 बंद स्कूलों के परिजन, विधायकों के साथ मिलकर प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए जाएंगे। जिससे प्रदेश में लगभग 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे।

शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल में कार्यरत रसोईयों, भृत्य, स्वीपर महिला समूहों के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा। रोजगार के रास्ते बंद हो जाएंगे। राज्य के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी “शिक्षा न्याय” आंदोलन कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image