राजनीति

प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे आज रात रायपुर पहुंचेंगी और अगले 4 दिनों तक पार्टी के अलग-अलग मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

शनिवार, 7 जून को दोपहर 1 बजे वे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक करेंगी। इसके बाद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, विधिक विभाग और चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित कई विभागों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मीटिंग करेंगी। वहीं 10 जून की रात रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कह दिया है कि हमें रेस के घोड़े चाहिए, जो स्पीड से काम कर सके। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के आगामी दौरे को भी अहम माना जा रहा है ऐसे में छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान जरिता लैतफलांग पार्टी के अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगी, जो पदाधिकारी अपने दायित्वों को सही तरह से नहीं निभा रहे हैं, ऐसे में उनके बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image