राजनीति

CM साय ने PHE सब इंजीनियर को कहासस्पेंड के लिए तैयार रहो; खराब हैंडपंप की शिकायत पर चौपाल में लगाई फटकार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे सोमवार को एक्शन मोड में दिखे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और गेट आउट भी कह दिया। वहीं मुंगेली में 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

मुख्यमंत्री पहले GPM जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शिकायत सुनी। इस बीच ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 27 हैंडपंप है, जिनमें से कई लंबे समय से खराब है। 

ग्रामीणों ने आगे बताया कि, हैंडपंप खराबी के साथ ही नल-जल योजना अधूरी पड़ी है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह सुनकर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और मंच से ही पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाया।

सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर सामने पहुंचे तो सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इस योजना को हल्के में न लें। या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। गेट आउट।

मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने तालियां बजाईं और उनके समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित की योजनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुंगेली के मनियारी और पथरिया जलाशय परियोजना लंबे अरसे से अधूरी है। इस वजह से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आर के मिश्रा सस्पेंड हुए। वहीं GPM में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट खराब होने के कारण DEO जगदीश शास्त्री सस्पेंड किए गए।

Leave Your Comment

Click to reload image