राजनीति

घर-घर पहुंचे विधायक अनुज शर्मा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा में जनसंपर्क

रायपुर/धरसींवा

। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

दौरे के दौरान विधायक का आत्मीय और सहज रूप देखने को मिला। जनसंपर्क के बीच वे अचानक गांव के एक कुम्हार परिवार के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और उनके द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के बर्तनों एवं कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक रोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कुम्हार परिवार की कला की सराहना की।

गांवों में भ्रमण के दौरान विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों का शॉल और फूलमाला से सम्मान किया तथा आगामी मानसून को देखते हुए उन्हें छाते भेंट किए। विधायक ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और सुझाव गांवों के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि गांव की गलियों में घूमकर और लोगों के बीच बैठकर उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ किया गया सादा भोजन उन्हें किसी बड़े होटल के भोजन से अधिक संतोष देता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सादगी और आत्मीयता की सराहना करते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और बिजली से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि धरसींवा विधानसभा के प्रत्येक गांव के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कुम्हार परिवार के घर पहुंचे विधायक

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा गांव के एक कुम्हार परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनके पारंपरिक व्यवसाय की जानकारी ली तथा मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों का अवलोकन किया। विधायक ने स्थानीय हस्तशिल्प को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पहचान बताते हुए इसके संरक्षण और प्रोत्साहन की बात कही।

बुजुर्गों का सम्मान, भेंट किए छाते

ग्राम भ्रमण के दौरान विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल और फूलमाला भेंट की। मानसून को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों को छाते भी प्रदान किए गए। विधायक ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है।

इनकी रही उपस्थिति

इस महासंपर्क अभियान में विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सभापति स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दुलारी वर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत साहू सहित बंगोली मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ग्रामों के वरिष्ठ नागरिक, समाज प्रमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image