राजनीति

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को राहत

रायपुर/

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने साफ किया है कि, पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्हें CAA के तहत नागरिकता भी मिलेगी। हालांकि इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, नागरिकता का हक सिर्फ मजहब के आधार पर तय नहीं हो सकता।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इससे रायपुर समेत राज्य में रह रहे सिंध प्रांत से आए हिंदू शरणार्थियों परेशान थे। अब छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में रह सकते हैं। रायपुर स्थित शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि, पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और भारत में बसे पीड़ित हिंदू समाज के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और न्यायपूर्ण रवैया अपनाया जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि, रायपुर समेत राज्य के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी सिंध प्रांत से आए सैकड़ों हिंदू शरणार्थी वर्षों से रह रहे हैं। कई लोग नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं। सरकार के इस नए रुख से उन्हें राहत की उम्मीद बंधी है।

Leave Your Comment

Click to reload image