राजनीति

कांग्रेस की 25 अप्रैल को होने वाली संविधान-बचाओ यात्रा स्थगित

भिलाई के कोसानाला स्थित बुद्ध भूमि परिसर से 25 अप्रैल को निकलने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह पहलगाम हमला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, देश में कुछ अलग घटनाएं घट रही हैं। संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है।

जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि, यह केंद्र सरकार की चूक है। इस घड़ी में वो सभी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसका वो समर्थन करेंगे।

भूपेश ने कहा कि, इस सबके बीच भाजपा इतनी बड़ी घटना में भी आपदा में अवसर खोज रही है। वो देश में मीडिया के जरिए प्रचारित कर रही है कि, आतंकियों ने लोगों को उनका धर्म पूछ पूछकर मारा है। जाति का जिक्र ही नहीं किया। इसमें भी वो धर्म की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि, किसी ने केंद्र सरकार से यह नहीं पूछा कि वहां सुरक्षा को लेकर क्यों चूक हुई? सुरक्षा वहां क्यों नहीं थी? इंटेलिजेंस की भूमिका क्या थी? जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री का वहां दौरा था, वो कैंसिल हुआ। इससे पहले गृहमंत्री ने समीक्षा बैठक की। इसके बाद भी इतनी बड़ी इंटेलिजेंस की चूक कैसे हो गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहलगाम में 27 बेकसूर लोगों की मौत हुई है। इसका जिम्मेदार कौन है। उन्हें न्याय कब मिलेगा। हम सब भारत सरकार के साथ खड़े हैं। उनके निर्णय के साथ है, लेकिन वो इस बात का जवाब दे कि उनका जो इंटेलिजेंस फेल हुआ। उसके लिए जिम्मेदार कौन है। इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

भूपेश बघेल ने संविधान यात्रा को लेकर कहा कि, देश में कुछ अलग घटनाएं घट रही हैं। संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं है, वहां उनके क्षेत्रीय नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जब कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय अधिवेशन होता है, आईटी और ईडी की कार्रवाई करवा दी जाती है। रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ तो कांग्रेस नेताओं के घर में ईडी आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी। जिससे कार्यक्रम फेल हो जाए। इसके बाद खड़गे ने एक अधिवेशन किया। उसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हु। वहीं भी इसी तरह की कार्य किया गया।

देश में जब भी कांग्रेस आम जनता के हक, अधिकार और संविधान की बात करती है, तब केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसलिए अब इसकी रक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है।

इसी उद्देश्य से यह यात्रा भिलाई से शुरू की जा रही है, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और दुर्ग संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image