राजनीति

BJP चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान:17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी। छत्तीसगढ़ सहित देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में होने वाले आयोजनों में किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसलिए राष्ट्रीय नेता प्रदेश प्रवास पर हैं। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों की कार्यशाला में शामिल हुए।

पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम को शामिल किया जाएगा। बीजेपी नेताओं के अनुसार, सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कार्यशाला प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image