राजनीति

पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी पर सियासत

रायपुर

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि, इस यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। भाजपा ने इसे “अपमान, घृणा और स्तर हीनता की सारी हदें पार करने वाला काम” करार दिया।

इस मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम और डिप्टी सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, पीएम की माताजी पर टिप्पणी करना कांग्रेस और आरजेडी की ओछी राजनीति को दर्शाता है। कांग्रेस की संस्कृति रही है कि ओबीसी और आदिवासियों का अपमान करना। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का बयान वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मंच से गालियों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल घोर निंदनीय है। यह अशोभनीय है।

कांग्रेस-आरजेडी की हरकत देश की हर मां का अपमान है। देश की जनता कभी राहुल गांधी और आरजेडी के नेताओं को माफ नहीं करेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि, कांग्रेस और रजत की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जो टिप्पणी की गई वह टिप्पणी बिलो द बेल्ट है। पीएम और उनकी माताजी पर जिस तरीके से अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह बहुत गलत है। मैं कटु शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

राजनीति में विरोधी दल एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। 15 वर्षों से सरकार में नहीं आने के कारण ऐसे शब्दों का प्रयोग कांग्रेस ही कर सकती है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति का नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग के सभी जातियों का अपमान किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image