राजनीति

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान...कांग्रेस बोली-मूणत-संपत के डबल इपिक नंबर, 18 सीटों पर गड़बड़ी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BJP विधायकों के नाम 2 विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में हैं। इनमें विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का नाम शामिल है। मूणत का नाम रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट में है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम भी बसना और रायपुर दक्षिण दोनों की वोटर लिस्ट में शामिल है। संपत अग्रवाल के साथ ही उनके परिवार के लोगों का नाम भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है। चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं।

विकास बताया कि दोनों विधायकों के पास डबल EPIC नंबर हैं। उम्र भी अलग-अलग है। कुछ में फोटो नहीं हैं। करीब 18 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने इसके दस्तावेज जारी कर दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और कांग्रेस नेता गिरीश दुबे मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image