राजनीति

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल-BJP संगठन का विस्तार जल्द:2 मंत्री समेत नई कार्यकारिणी बनेगी

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ होगा। बीजेपी नेताओं ने इस ओर संकेत दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले किरण सिंह देव ने संगठन विस्तार को कहा कि दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें वे हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार जल्द किया जाएगा। बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी संगठन और कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 20 दिन के अंदर इस पर मुहर लग सकती है। वहीं 2 मंत्री के साथ-साथ नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होगी। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image