दीपक बैज ने भाजपा को बताया मनुवादी पार्टी
रायपुर .....छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराज़गी और आंतरिक कलह को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार और संगठन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासियों की आवाज़ को दबा रही है।
नारायणपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी पर बैज ने कहा कि, बीजेपी मनुवादी पार्टी है। दो लोग बोलते हैं और पूरी पार्टी सुनती है। कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। नारायणपुर में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल रहे हैं। सामूहिक इस्तीफे की बात कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए धर्मांतरण एक मुद्दा रह गया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का चुनावी हथियार बन चुका है। जब सरकार बनी पहली कैबिनेट में कानून बनाने को लेकर एजेंडा पास किया गया। आज डेढ़ साल में कानून नहीं ला पाए। इनका कानून कागजों और मीडिया तक ही सीमित है।
हम भी चाहते हैं कि भाजपा की सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून लाए। सिर्फ धर्मांतरण के नाम पर राजनीति करना कोई भाजपा से सीखे। विधानसभा के कितने सत्र हो गए लेकिन सरकार ने अब तक धर्मांतरण को लेकर कोई कानून नहीं लाया है। 30 जुलाई को सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में सरकार संभल नहीं रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अपने कामों का हिसाब देने जा रहे है। जेपी नड्डा का चली-चला का बेला है उनसे आशीर्वाद लेने जा रहे है। उनके दिल्ली जाने से कुछ नहीं होगा। सरकार प्रदेश संभाल नहीं पा रही है।