राजनीति

सचिन पायलट आएंगे रायपुर मिलेंगे चैतन्य बघेल से

रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर आएंगे। रायपुर की जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से सचिन पायलट मुलाकात करेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा है इसे लेकर कांग्रेस के नेता तैयारी कर रहे हैं।

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक सुबह 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट सचिन पायलट पहुंचेंगे। इसके बाद 11:00 बजे का समय तय है रायपुर के सेंट्रल जेल में सचिन पायलट और कुछ कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल से मुलाकात करने जाएंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।

ED के अनुसार लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने EOW को बयान दिया था कि, उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर ने दीपेन चावड़ा को पहुंचाया। यह पैसा बाद में राम गोपाल अग्रवाल को दिया गया।

इसकी व्यवस्था चैतन्य बघेल के साथ मिलकर की गई और चैतन्य बघेल के कहने पर 1000 करोड़ में से 100 करोड़ नकद केके श्रीवास्तव को दिया गया। पप्पू बंसल ने पूछताछ में ये भी स्वीकार किया है कि शराब घोटाले से उसे 3 महीने में 136 करोड़ रुपए मिले हैं। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के बीच चैट में हुई बातचीत में इसकी जानकारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image