राजनीति

17 अप्रैल को साय कैबिनेट की बैठक:बस्तर के विकास की योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी;

साय कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल को होगी। बस्तर से लौटने के बाद मंत्रालय में CM विष्णुदेव साय बैठक लेंगे। सभी मंत्रियों को 17 अप्रैल को 12 बजे मंत्रालय पहुंचने की जानकारी दी गई है। इस बार कैबिनेट की बैठक में बस्तर विकास की कुछ योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।

पिछली बैठक में सरकार ने शराब के दाम घटाए थे। तब सरकार ने अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म किया गया था। इससे हर बोतल पर 40 रुपए से 3 हजार रुपए तक दाम घट गए। बीते 1 अप्रैल से सभी शराब दुकानों में घटी हुई कीमतों पर शराब बिक रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image