कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी पर बोला हमला,चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरजी मंजू सिंह, कहा – राजनीतिक द्वेष की पराकाष्ठा है ये कार्रवाई।
ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस में आक्रोश गहरा गया और पूरे प्रदेश भर में है। जांजगीर-चांपा में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने आज चक्का जाम के दौरान केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसे “राजनीतिक प्रतिशोध” की संज्ञा दी और कहा कि आने वाले समय में इसका करारा जवाब कांग्रेस देगी।
मंजू सिंह का बड़ा आरोप — चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, कांग्रेस नेताओं को दबाने का प्रयास।
रमन सरकार का उदाहरण दिया — मंजू सिंह ने कहा कि रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में मेरे नाम से 32 एफआईआर दर्ज हुई थी, कार्यकर्ताओं को डराया गया, धमकाया गया, लेकिन हम झुके नहीं। तानाशाही सरकार का अंत निकट — उन्होंने कहा कि जैसे पहले बीजेपी को उखाड़ फेंका था, वैसे ही अब भी कांग्रेस इसके तानाशाही रवैए का मुंहतोड़ जवाब देगी।
कांग्रेस लड़ेगी सड़कों से सदन तक — उन्होंने संकेत दिया कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ सकती है।
मंजू सिंह का बयान:
“हम डरने वाले नहीं हैं, जिस तरह रमन सरकार में एफआईआर की बौछार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता डटे रहे, वैसे ही अब भी बीजेपी की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाला समय बताएगा कि यह गिरफ्तारी कितनी नाजायज थी।जांजगीर चांपा जिले में विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तारौद चौक पर चक्काजाम सफल, भीगते रहे कांग्रेसी – चरणदास महंत के उद्बोधन के बाद हुआ समापन
ईडी की कार्रवाई और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर नजर आया। विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में शहीद रुद्र प्रताप चौक, तारौद में कांग्रेसजनों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। इस दौरान आसमान से बरसी तेज बारिश भी आंदोलनकारियों की हौसला नहीं तोड़ सकी।
ब्यास कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियों का जुटान — तारौद चौक पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डटे रहे, चक्काजाम से घंटों रुका यातायात।
चरणदास महंत की मौजूदगी बनी निर्णायक — प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के पहुंचते ही प्रदर्शन ने जोर पकड़ा, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
बारिश भी न रोक सकी जोश — भारी बारिश के बावजूद कई कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर डटे रहे, जलभराव के बीच भी विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
शांतिपूर्ण समापन — चरणदास महंत के उद्बोधन के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चक्काजाम समाप्त किया गया, प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ भूपेश बघेल या उनके परिवार की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है।”