जिला

जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, पेड्रावन–सरधाभाठा–बालपुर मार्ग की मरम्मत की मांग बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ से आवागमन मुश्किल, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

 बिलाईगढ़ क्षेत्र के पेड्रावन

–सरधाभाठा–बालपुर सड़क मार्ग की जर्जर हालत से क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से दोपहिया वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया।


ग्रामीणों ने बताया कि इस  पेड्रावन, सरधाभाठा और बालपुर के हजारों ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave Your Comment

Click to reload image