राजनीति

सांसद-अफसर विवाद पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में सांसदों और अफसरों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि अब वे सांसदों की भी नहीं सुन रहे।

उन्होंने कहा कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल को अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से करनी पड़ रही है, जो सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस ने एसपी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सामने गृहमंत्री और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई नोकझोंक, बेमेतरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी।

इसी तरह सांसद भोजराज नाग के बयान का भी हवाला दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार में लाखों शिकायतें मिलना इस बात का प्रमाण है कि लोगों के छोटे-छोटे काम भी समय पर नहीं हो रहे हैं।

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार प्रशासनिक अराजकता पर तत्काल रोक लगाए, अधिकारियों की जवाबदेही तय करे और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों का भी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image