त्योहारों में बाजारों पर ड्रोन से नजर
रायपुर
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं, भीड़ और यातायात पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
यातायात पुलिस का यह अभियान सदर बाजार, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, पंडरी मार्केट, पुरानी बस्ती और भाठागांव जैसे व्यस्त इलाकों में चल रहा है। पुलिस अधिकारी और जवान बाजारों में गश्त कर रहे हैं, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और व्यापारियों को जाम का सामना न करना पड़े।
यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों से बाजारों की एरियल निगरानी भी कर रही है। इससे प्रमुख बाजारों में भीड़ और यातायात की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस की वाहन चालकों से अपील
वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
सड़क पर बनी सफेद पट्टी (व्हाइट लाइन) के भीतर ही पार्किंग करें।
नो-पार्किंग जोन और संकरे रास्तों पर वाहन खड़े न करें।
यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।