राजधानी

घर के बाहर रखे लोहे के सामान की चोरी करने वाले आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार । विजय मिश्रा, ब्यूरो चीफ।

भिलाई नगर:25 मई 2026: थाना नेवई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया गया घर के बाहर रखे लोहे के दरवाजा, एंगल एवं वेंटीलेटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी आरोपी को भी प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण लोहे का सामान जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई
प्रार्थी उदय ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी उत्कल नगर स्टेशन मरौदा थाना नेवई जिला दुर्ग द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसने अपने घर के बाहर दीवार से लगाकर एक नग लोहे का दरवाजा, 03 नग लोहे का एंगल एवं 02 नग लोहे का वेंटीलेटर रखा था।  23.05.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सामान चोरी कर लिया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 7,000 रुपये थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 333/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी लक्‍की जैन उर्फ सुरेश जैन एवं चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी लव कुमार साहू को चिन्हित किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण लोहे का सामान बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उनि सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक प्यारे लाल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image