राजधानी

"सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह

विजय मिश्रा ब्यूरो चीफ 
दुर्ग/ भिलाई

भिलाईनगर: 31 मई 2026: बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर  भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्या उपस्थित थे।

इस सम्मान समारोह में मई 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए  पी सुब्बा राव, सीजीएम (मार्केटिंग),  प्रसादी भोई, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस),  मुजीब हुसैन, जीएम इंचार्ज (ईडीडी), . गुरमीत सिंह, जीएम (पी मिल),  आर आर ठाकुर, जीएम (पावर सिस्टम),  बिपीन कुमार, जीएम (आरसीएल), प्रमोद कुशालचंद मेश्राम, जीएम (एसएमएस-2),  वी एस विनय कुमार, जीएम (आरएस, जयदेव दास, जीएम (एसपी-2),  अनिंध्या दास, जीएम (ब्लास्ट फर्नेस – 8),  रितुराज बारले, डीजीएम (ओएचपी),  रेजी, ओनोन्नी, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस),  रणबीर पुन्न, एजीएम (टीएसडी),  आशीष कुमार दास, एजीएम (एसएमएस-2),  एजेकुमार लाहिरी, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), श्रीमती अनिता श्रीकुमार, मैनेजर (एचआर-एलएंडडी),  दिलीप कुमार तिवारी, मैनेजर (सीएंडआईटी) का सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील किया।

Leave Your Comment

Click to reload image