क्राइम
थाना अकलतरा पुलिस ने क्रेशर प्लांट में लगे तांबा तार की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी सहित चोरी का समान खरीदार को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा
* थाना अकलतरा पुलिस ने क्रेशर प्लांट में लगे तांबा तार की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी सहित चोरी का समान खरीदार को किया गिरफ्तार
* आरोपियों के कब्जे से जला हुआ तांबा तार 20 KG बरामद
* आरोपियों के विरुद्ध धारा 303 (2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी
* राजेन्द्र साहू पिता बैशाखू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी किरारी
* शेख रिजवान उम्र 19 साल निवासी कटघोरा जिला कोरबा (खरीदार)
मामले का विवरण
प्रार्थी मुकेश कुमार जैन निवासी अकलतरा के द्वारा थाना अकलतरा में किरारी स्थित क्रेशर प्लांट में लगे केबल तार, सर्विस तार ,तांबा तार करीबन 400 मीटर एवं अन्य 05 केसर मालिकों के केसर में लगे कुल 1520 मीटर तांबा तार को दिनांक 25-26.11.25 के दरम्यानी रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध कमांक 617/2025 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान प्रकरण में मुखबीर से सूचना मिला कि किरारी में रहने वाला पुराना आदतन चोर राजेन्द्र साहू के द्वारा दिनांक 25-26.11.2025 के दरम्यानी रात को किरारी के आसपास के क्रेसर प्लांट में घूम रहा था जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो 6 अलग अलग क्रेशर प्लांट में लगे तार को चोरी करना स्वीकार किया पूछताछ पर जलाया हुआ तांबा तार को शेख रिजवान के पास बेचना बताया एवं जला हुआ तांबा तार बेचने से प्राप्त रुपए को नया कपड़ा पेंट शर्ट खरीदा एवं खापीकर खर्च कर दिया, शेख रिजवान निवासी कटघोरा कोरबा से पूछताछ पर जला हुआ तांबा तार 20 KG बरामद किया जाकर आरोपी राजेंद्र साहू एवं शेख रिजवान के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
KG-2 के छात्र को पेड़ पर लटकाया, संचालक पर FIR:
सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइवेट स्कूल की टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर केजी-2 के छात्र को पेड़ से लटका दिया था। जांच में पता चला कि टीचर नाबालिग है। 12वीं के सर्टिफिकेट में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार टीचर की उम्र 18 साल पूरी नहीं हुई है। सूरजपुर DEO ने जांच के बाद स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं रामानुजगंज पुलिस ने स्कूल संचालक पर FIR दर्ज की है।
दरअसल, यह मामला नारायणपुर गांव के हंसवानी विद्या मंदिर का है। 24 नवंबर को केजी-2 की टीचर ने बच्चों का होमवर्क चेक किया। एक छात्र ने अपना होमवर्क नहीं किया था, जिसे टीचर ने सजा के तौर पर क्लास से बाहर निकाल दिया। फिर उसे स्कूल परिसर में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका दिया था। रस्सी के सहारे बच्चा घंटों लटकता रहा।
ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। परिजन स्कूल पहुंचें और हंगामा कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल की जांच कराई। हंसवानी विद्या मंदिर में जिस टीचर ने बच्चे को पेड़ से लटकाया था, वह नाबालिग निकली। टीचर ने साल 2020 में हाईस्कूल की परीक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल देवनगर से पास की थी।
10वीं की अंकसूची में उसकी जन्मतिथि 02 दिसंबर 2007 दर्ज है। टीचर ने वर्ष 2022 में 12वीं की परीक्षा पास की। वर्तमान में कॉलेज की पढ़ाई करने के साथ ही वह निजी स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही थी।अंकसूची में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार टीचर की उम्र 02 दिसंबर 2025 को 18 साल पूरी होगी। 18 साल पूरे होने के पहले ही निजी स्कूल ने नौकरी में रखा गया था।
मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया था। डीईओ सूरजपुर की गठित जांच टीम के साथ ही रामानुजनगर पुलिस ने भी स्कूल पहुंचकर जांच की। परिजनों का बयान लिया।
मामले में पुलिस ने स्कूल में संचालक सुभाष शिवहरे के खिलाफ धारा 127 (2) और किशोर न्याय बोर्ड की धारा 75, 82 के तहत अपराध दर्ज किया है।
हाईकोर्ट की सख्ती और डीपीआई से मिले निर्देश के बाद सूरजपुर डीईओ अजय कुमार मिश्रा ने हंसवानी विद्या मंदिर की मान्यता रद्द कर दी है। स्कूल में केजी-1 से लेकर 8वीं तक 60 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की मान्यता रद्द करने की जानकारी डीपीआई रायपुर को भेज दी गई है। इन बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।
हालांकि, क्षेत्र के पेरेंट्स स्कूल को बंद करने के पक्ष में नहीं थे। अभिभावकों ने विधायक भूलन सिंह मरावी के सामने स्कूल को यथावत संचालित करने की मांग रखी। विधायक ने सूरजपुर कलेक्टर को फोन भी किया, लेकिन कलेक्टर ने उन्हें बताया कि मान्यता रद्द की जा चुकी है।
भिलाई में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर किडनैप
दुर्ग-भिलाई
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते समय एक महिला टीचर को किडनैप कर लिया गया। किडनैपर ने महिला के पति के फोन पर उसकी फोटो भेजी। उसने टीचर के पति से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। फोटो देखकर पति और परिवार घबराकर थाने पहुंचा। मामला छवानी थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर का नाम राधा साहू (39) है, जो भिलाई सेक्टर-8 में मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाती है। पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने थाने में पति की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 5 घंटे बाद पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई।
पति मुकेश साहू के मुताबिक जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। पति को यह सुनकर शक हुआ और वह तुरंत उसे ढूंढने लगा कि पत्नी आखिर कहां गई है। इसी बीच महिला के पति को उसके मोबाइल फोन से कॉल आया।
इस दौरान किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया गया है। तुम्हारी पत्नी को एक पेड़ के नीचे बांधकर रखा गया है। अगर तुम 5 लाख रुपए दोगे, तो हम तुम्हारी पत्नी को छोड़ देंगे। सबूत के तौर पर किडनैपर ने महिला के मोबाइल फोन से एक फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी।
फोटो देखकर परिवार डर गया। पति तुरंत कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन गया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
वहीं मामले पर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी थाना अंतर्गत एक महिला शिक्षिका के अपहरण की रिपोर्ट दोपहर को दर्ज कराई गई थी। महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। महिला और एक संदेही से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही ▪️ 31 लीटर महुआ शराब के एक आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।अप0क्रं0 618/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 24.11.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोतरी के तालाब पास अपने घर आंगन में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम कोतरी के तालाब पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुरज निषाद पिता गजानंद निषाद उम्र 28 वर्ष सा0 कोतरी थाना सारंगढ़ के कब्जे से एक प्लास्टीक जरीकेन में भरा 31 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 6200 रू0 को गवाहान के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् दिनांक 27.11.2025 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक-योगेश कुर्रे, सुरेन्द्र पटेल,सत्येंद्र बंजारे, शकुंतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* आरोपी रितेश कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन सरखो वार्ड नं. 15 चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा
* आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),64(M), 87, BNS, 04,06, पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण
आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर चौकी नैला में दिनांक 30/06/2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चौकी नैला पुलिस द्वारा अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर सूचना पर आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी चौकी प्रभारी नैला, सउनि शेख सफी उल्लाह, प्र.आर. सतीष राणा, जगदीश अजय, म.प्र.आर. राजकुमारी खुटे, आर. डिकेशवर साहू, संतोष रात्रे, अश्वनी मार्बल एवं म.आर. शकुंतला नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली चौक हाइवे रोड में बीते रात्रि ट्रक से हुए एक्सीडेंट के मामले ट्रक चालक गिरफ्तार
* थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली चौक हाइवे रोड में बीते रात्रि ट्रक से हुए एक्सीडेंट के मामले ट्रक चालक गिरफ्तार
* ट्रक चालक द्वारा एक्सीडेंट कर हो गया था मौके पर फरार
* पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को त्वरित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया रात्रि में ही
* ट्रक चालक आरोपी अजीत कुमार पिता हरिंदर राय उम्र 23 साल निवासी मूडा थाना गोरखा जिला छपरा (बिहार)
मामले का विवरण इस प्रकार है कि बीते रात्रि करीबन 12.30 को ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली एनएच रोड में स्कॉर्पियो वहान को ठोकर मार दिया जिसे स्कॉर्पियो में सवार 05 लोगों की मृत्यु हो गया।
एक्सीडेंट की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS- के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में फरार ट्रक चालक को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार विधिवत कार्यवाही की गई।
विवाह से वापस लौटते समय ग्राम सुकली के पास स्कॉर्पियो एवं ट्रक से जबर्दस्त भिंडत होने से 05 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत एवं 3 लोग गंभीर रूप से घयाल।
घटना की पूर्ण जानकारी इस प्रकार है जयराम देवागन पिता विमल देवागन का बारात नवागढ़ से पंतोरा के लिए रवाना हुई थी सभी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति स्कॉर्पियो में सवार होकर पनतोरा से वापस नवागढ़ आ रहे थे तभी रात्रि लगभग 12.30 बजे ग्राम सुकली के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG11BS3974एवं ट्रक वाहन क्रमांक OD23P6037 में जबर्दस्त भिड़ंत होने से 3 व्यक्ति घायल हैं उन्हें बिलासपुर रिफर किया गया है साथ ही मृतकों का पंचनामा और पी एम जिला हस्पताल जांजगीर मे चल रहा है घटनास्थल से स्कॉर्पियो और ट्रक को थाने लाने के लिए कार्यवाही की जा रही है
दुर्घटना में मृतको की जानकारी इस प्रकार है
1-विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन उम्र 43 वर्ष
2- राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप उम्र 27 साल (आर्मी जवान)
3- पोमेश्वर जलतारे पिता पुरषोतम जलतारे उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)
4- भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू 40 साल
5- कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22साल
सभी सडक पारा शांतिनगर नगर पंचायत नवागढ़ निवासी है ये सभी मृतक नवागढ़ निवासी है विवाह के पश्चात बारात से वापस लौट रहे थे*
रात्रि में प्रोविजन दुकान का शटर का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर टीम पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़
* आरोपी दीपक सिरमौर पिता देवी प्रसाद सिरमौर उम्र 19 वर्ष निवासी सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर के सामने जांजगीर थाना जांजगीर
* आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण
इस प्रकार है कि दिनांक 24.11.25 को रात्रि में दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे गल्ला से 12000/ रू नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी विनय राठौर निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे वार्ड क्रमांक 04 जांजगीर की सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा विवेचना दौरान आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी कड़ी में सूचना मिला कि दीपक सिरमौर द्वारा उक्त घटना कारित करने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर दुकान के सटर के ताला को राड से तोड़कर गल्ला से नगदी रकम चोरी करना अपना जुर्म स्वीकार किया चोरी किए गये रकम में से कुछ रकम को खा पीकर उड़ा देना तथा बचे रकम 3600/रुपए एवं घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक माणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी व सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
42 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़
* 42 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
* आरोपी करन कुमार केंवट पिता अश्वनी उम्र 19 साल निवासी देवरघटा निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी करन कुमार केवट निवासी देवरघटा के कब्जे से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रआर तारिकेश पांण्डेय आरक्षक प्रवीण साहू, पतिराम यादव, बलराम यादव थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।
समाधान सेल की सूचना पर कार्रवाई, अवैध शराब के 03 तस्कर गिरफ्तार
बिहान छत्तीसगढ़ गोविंद राम ब्यूरो चीफ़ बलौदा बाज़ार
पलरी :- पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल लगातार अपराध नियंत्रण में प्रभावी साबित हो रही है। इसी क्रम में हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर तीन अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने ग्राम कोसमंदी टेंगना नाला के पास गातापार रोड एवं ग्राम रसौटा पुलिया के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों से कुल 22.96 बल्क लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,060 बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त CG11 AW 6139 एवं CG04 PC 0529 दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय बंजारे (19 वर्ष), आकाश धृतलहरे (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोसमंदी एवं हुमन लाल महिलांग (39 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी के रूप में हुई है। सभी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही अग्रिम रूप से जारी है।
गौरतलब है कि समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कई सूचना आधारित कार्यवाहियां की जा चुकी हैं, जिनकी बदौलत अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शिकायत या सूचना तुरंत समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
ट्रैफिक सिग्नल लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जावेगी यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़
* ट्रैफिक सिग्नल लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की जावेगी यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही
* ट्रैफिक सिग्नल के पालन हेतु, जेब्रा क्रॉसिंग बनवाया गया है
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा जांजगीर मुख्यालय कचहरी चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा चुका है।
कुछ दिनों में नेताजी चौक में लगे हुए सिग्नल को भी चालू करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर लगे ब्लिंकर को भी चालू करवाया जाएगा जिससे कि रात्रि में शहर में विजिबिलिटी बढ़े।
ट्रैफिक सिग्नल के पालन हेतु लोगों को अभी लगातार समझाइश और सीख दी जा रही है ।
अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़
* अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
* आरोपी बुधराम सहीस पिता धनीराम सहिस उम्र 45 वर्ष निवासी सेमरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी बुधराम निवासी सेमरा के कब्जे से 07 लीटर 350 एम एल अवैध कच्ची महुआ कीमती 1450/ रुपए को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेन्डे थाना प्रभारी नवागढ़, स उ नि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक देवराज लसार, श्याम कुमार शांते, हेमंत साहू एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज
* धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे
* दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया
* मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को 02 नग धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया
नाम आरोपी
1- लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज पिता पवन भारद्वाज उम्र 29 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक जगदल्ला चापा
2- मंगल सिंह टंडन पिता वीर सिंह टंडन उम्र 35 वर्ष निवासी कॉलेज रोड छुहिया तालाब जगदल्ला चापा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर गौरव पथ रोड के अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया तथा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उराव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा
फर्जी कंपनी बनाकर 5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से पकड़ा गया
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
पुलिस अधीक्ष धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा आर्थिक अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम ने काव्या इंडस्ट्रीज के नाम पर सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी मनोज श्रीवास्तव पिता स्व. दयाशंकर श्रीवास्तव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दाऊतपुर गोरखपुर उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान पता बंसुंधरा, गाजियाबाद को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी नवीन जैन, निवासी महावीर स्वामी चौक कवर्धा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने स्वयं को काव्या इंडस्ट्रीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर उनसे कुल 5,51,000 रुपये की ठगी की। आरोपी ने प्रार्थी को सुपर डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करने का प्रलोभन देकर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाई तथा फर्जी टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और कंपनी के नाम से ई-मेल भेजकर धोखे में रखा। प्रार्थी द्वारा लखनऊ स्थित कंपनी के पते पर जाकर जांच करने पर पाया गया कि वहां ऐसी कोई कंपनी अस्तित्व में नहीं है।
थाना कवर्धा में मामला अपराध क्रमांक 87/2024 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बिहार के पूर्वी चंपारण तक गई, जहाँ आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उसे पुनः उत्तर प्रदेश राज्य के चुनार, जिला मिर्जापुर से 21.11.2025 की रात्रि में हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि ठगी की गई रकम का उपयोग उसने स्वयं व संजीव मिश्रा (प्रतापगढ़, उ.प्र.) के साथ मिलकर किया है। संजीव मिश्रा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी आदतन ठग है तथा विभिन्न राज्यों में कई लोगों को इसी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा चुका है। आरोपी को दिनांक 22.11.2025 को रात 21.00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, ASI राजकुमार चंद्रवंशी, DSB से ASI संदीप चौबे, HC चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए जाने वाले व्यावसायिक प्रस्तावों, निवेश योजनाओं एवं ऑनलाइन सौदों की सत्यता की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।
सुने मकान में चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार
कसडोल अंतर्गत ग्राम मोतीपुर में बीते दिवस 21 नवंबर शनिवार को सुने मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है।जिस पर प्रार्थिया अमृत बाई केंवट निवासी ग्राम मोतीपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 21नवंबर की सुबह वह काम करने खेत गए हुई थी। इस दौरान घर में कोई नहीं था।जब वह 2 घंटे बाद घर वापस आई तो देखी,कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा अलमारी में रखे सोने चांदी का जेवर एवं नगदी रकम सहित कुल 32,000 हजार का सामान किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है।रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 688/2025 धारा 331(3),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई प्रारंभ किया गया। साथ ही प्रार्थिया के घर के आस-पास निवासरत लोगों एवं ग्रामीणों से भी विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया।जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रार्थिया के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले जिला जांजगीर चांपा निवासी संदेही आरोपी विमल कौशिक को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया के मकान को सूना पाकर,उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए चांदी का जेवर एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से चांदी का जेवर,नगदी 22 सौ रूपये सहित चोरी का सारा सामान बरामद किया गया तथा पुलिस को चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता मिली है।प्रकरण में आरोपी-विमल कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तिलाई थाना सिटी कोतवाली जांजगीर जिला जांजगीर चांपा।आरोपी को 22 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।
भाटापारा जीएसटी विभाग में गुपचुप भर्ती कांड का बड़ा खुलासा नियमों की धज्जियां उड़ाकर नियुक्ति दोषियों पर कार्रवाई की उठी जोरदार मांग
बिहान छत्तीसगढ़ गोविंद राम ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार
भाटापारा:-राज्य कर सहायक आयुक्त वृत्त भाटापारा कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के 4 पदों पर नियमविरुद्ध, गुपचुप और मनमानी भर्ती किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दस्तावेजों ने विभागीय गोलमाल के उस पूरे खेल को बेनकाब कर दिया है, जिसे तीन साल से पर्दे के पीछे खेला जा रहा था।आरटीआई दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि कार्यालय में आदेश वाहक, फर्राश और चौकीदार जैसे पदों पर
हरदीप सिंह (11-11-2022), विक्रम भटनागर (02-01-2023), प्रियांशु सिंह ठाकुर (02-02-2023) और त्रियोगी (10-05-2023) को चुपचाप नियुक्त कर लिया गया। न तो कोई विज्ञापन निकला, न किसी प्रकार की चयन प्रक्रिया अपनाई गई, न ही किसी स्तर पर अनुमोदन लिया गया, सीधे नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए। जों की रोजगार में समान अवसर का अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 की खुलेआम अवहेलना करते हुए नियम-कानूनों को किनारे लगा दिया गया। बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगिता का अवसर देना तो दूर, भर्ती की सूचना तक सार्वजनिक नहीं की गई। यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग है। सूत्र बताते हैं कि यह सभी नियुक्तियां विभागीय अधिकारी मनोज चंदेल द्वारा निजी संपर्क और सिफारिशों के आधार पर की गईं। न मेरिट लिस्ट, न जांच भर्ती पूरी तरह कागजों के अंधेरे में निपटा दी गई।
सबसे हैरानी की बात यह कि जिन लोगों को चौकीदारी व अन्य पदों पर नियुक्त दिखाया गया है, वे कार्यालय में कंप्यूटर टाइपिंग, निजी काम और वाहन चलाने जैसे बिल्कुल अलग कार्य करते देखे गए। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति ने तो तीन वर्षों में एक दिन भी चौकीदारी नहीं की।
शिकायतकर्ता द्वारा जिला कलेक्टर जनदर्शन में 22 अक्टूबर 2024 को शिकायत (क्रमांक 2270124000849) दर्ज कराई गई थी। 28 अक्टूबर को जांच आदेश जारी हुआ और 26 नवंबर 2024 की नोटशीट में राज्य कर विभाग द्वारा कार्रवाई का उल्लेख भी है, परंतु आज तक दोषी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार वृत्त कार्यालय द्वारा अब सूचना पटल पर विज्ञापन चस्पा होने का झूठा जवाब तैयार किया जा रहा है, जिससे दोषी को बचाया जा सके। लेकिन शिकायतकर्ता ने पहले ही आरटीआई के माध्यम से प्रमाणित कर लिया है कि कभी कोई विज्ञापन जारी ही नहीं किया गया था। यदि झूठा प्रतिवेदन भेजने का प्रयास किया गया, तो इसके हस्ताक्षरकर्ताओं को भी जवाबदेह होना पड़ेगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार अक्टूबर 2025 में जब उन्होंने कार्रवाई का अपडेट पूछा, तो मामले को दबाने की कोशिश में उन्हें भी चतुर्थ श्रेणी पद पर टाइपिंग टेस्ट देकर अगले दिन से जॉइनिंग का प्रस्ताव दिया गया, और कहा गया कि वेतन निजी रूप से दिया जाएगा। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का हिस्सा बताते हुए मना कर दिया।
कार्यालय में सृजित पदों से अधिक लोग प्रस्तुत हैं, जिनको तीन साल से सरकारी मद से वेतन दिया जा रहा है, जिसके कारण शासन को लगातार राजस्व नुकसान हो रहा है। विभागीय मिलीभगत ने इस अनियमितता को और मजबूत किया है। साथ ही अनियमित तरीके से रखे गए इन लोगों को अब तीन साल का अनुभव मिल चुका है, जिसका उपयोग वे भविष्य की भर्ती में अंक हासिल करने के लिए कर सकते हैं। यह भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा देने वाली खतरनाक श्रृंखला है। दोषी अधिकारी पर तत्काल निलंबन, वेतनवृद्धि रोकने
,राजस्व नुकसान की वसूली
की जोरदार मांग की जा रही है।
18/08/2025 को जांच अधिकारी के समक्ष बयान और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं। यदि समयसीमा में सरकार कार्रवाई नहीं करती तो
जन आंदोलन,हस्ताक्षर अभियान,मुख्यमंत्री को पत्राचार
के माध्यम से व्यापक सार्वजनिक संघर्ष की चेतावनी दी गई है। यह मामला सिर्फ चार नियुक्तियों का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र में बैठे उन हाथों का खुलासा है जो अधिकारों को कुचलते हुए गुपचुप तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। अब जनता की नजरें विभागाध्यक्ष और सचिव पर है।क्या वे दोषी को बचाएंगे या न्याय का पालन करेंगे।
कबीरधाम पुलिस ने सरोदा रोड पर राहगीरों से अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को दबोचा
बिहान छत्तीसगढ़
पवन तिवारी कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) को सरोदा रोड पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों और यात्रियों को रोककर डराने, धमकाने तथा अवैध वसूली किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारी को घटनास्थल की जांच कर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम गठित कर तत्काल सरोदा रोड की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की तथा कुल छह आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया। आवश्यक पूछताछ में आरोपियों ने यात्रियों को डराकर एवं धमकाकर अवैध वसूली करने की बात स्वीकार की।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कबीरधाम जिले में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, गुंडागर्दी या अवैध वसूली को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर भय उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कबीरधाम पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की जबरन वसूली, धमकी अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
1. निपलेश पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम खैरबना
2. गीतेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खैरबना
3. लक्ष्मण साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तारो
4. राम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तारो
5. दीपेश पाली, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम तारो
6. तुलेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम तारो