चांपा रेल्वे स्टेशन से 10 बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया.
03-Jul-2025
बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को संक्रमण को रोकना कठिन हो सकता है। खाने में घर की बनी चीजें, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें, पकी सब्जियां, खाएं। फल सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं।
पैरों की खास देखभाल करें- मधुमेह पीड़ितों को इस समय अपने पैरों की खास देखभाल करनी चाहिए। पैर गीले होने पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इस मौसम में चोट लगने से भी बचाएं। पैरों को सूखा रखें। गीले सॉक्स न पहनें। पैरों के नाखून साफ और कटे हुए रखें। नंगे पैर चलने से बचें। आरामदायक जूते ही चुनें।
नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच- मानसून में नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच रखें। खाने, व्यायाम या तनाव के स्तर में ग्लूकोज लेवल प्रभावित कर सकता है। मौसम में नमी और तापमान में परिवर्तन भी इंसुलिन संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकते हैं। जिससे ब्लड शुगर कम या ज्यादा हो सकता है। इसलिए समय समय पर ब्लड शुगर की जांच करते रहें।
घर में कोई न कोई व्यायाम करें- इस मौसम में भी अपनी फिटनेस दिनचर्या को कम न होने दें, भले ही आपको घर के अंदर ही क्यों न व्यायाम करना पड़े। बारिश न हो तो बाहर जाकर वॉक करें। घर के अंदर लो इंटेंसिटि वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे 30 मिनट की छोटी कसरत या घर के अंदर रोजाना सुबह की वॉक कर लें इससे ब्लड शुगर मेंटेन रहेगा।
हाइड्रेटेड रहें- ह्यूमिडिटी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। जिससे ग्लूकोज का लेवल भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप खूब पानी पीते रहें। भले ही आपको प्यास न लगे। हर्बल टी और इन्फ्यूज्ड पानी भी हाइड्रेशन में सहायता कर सकते हैं।..................2-कुछ लोग खाना खाने से पहले पानी पीते हैं, तो वहीं कुछ लोग खाना खाते-खाते पानी पी लेते हैं और कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाते-खाते या फिर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानकारी हासिल करते हैं कि आखिर आपको खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए।
30 मिनट के बाद पिएं पानी
आयुर्वेद के मुताबिक आपको खाना खाने के कम से कम 20-30 मिनट के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीते हैं, तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर नहीं पड़ता है। यानी अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते, तो आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी इस आदत की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाने के एकदम बाद पानी पीने से डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो जाता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है।
गौर करने वाली बात
आयुर्वेद के मुताबिक खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। अगर आप बड़ी-बड़ी बाइट्स बिना चबाए निगल जाएंगे, तो आपकी गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और आप पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो पाए, तो आपको खाने और सोने के बीच में भी कम से कम दो से तीन घंटे का गैप रखना चाहिए। विशेष सलाह- विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही इसे प्रयोग में लाए! संकलन कर्ता -डा. क्रांति खूंटे, (अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार सम्मानित )कसडोल (छ. ग. )
जांजगीर चांपा,
डॉक्टर डे एवं सी ए डे के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा
की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे विश्व डॉक्टर डे एवं सीए डे के अवसर पर उनके निवास स्थान जाकर तुलसी पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और कहां गया कि तुलसी पौधा एक महान औषधि है जिससे बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर होती है जिस घर में तुलसी पौधा होता है वहां बीमारियों का वास नहीं होता है उक्त तुलसी पौधा उपहार स्वरूप प्राप्त कर डॉक्टर एवं सीए बहुत अधिक प्रसन्न हुए और शाखा का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि इस प्रकार उपहार स्वरूप तुलसी पौधा देना शाखा की एक नई पहल है जिसका हम सम्मान करते हैं।
*शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारी शाखा द्वारा लगातार ऐसे जनहित कार्य किया जा रहा है जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी के तहत डॉक्टर डे पर डॉक्टर के क्लीनिक में जाकर उनका तुलसी पौधा देकर सम्मान किया गया एवं सीए के भी ऑफिस जाकर उन्हें भी तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं शाखा द्वारा तुलसी पौधे के महत्व को समझाया गया एवं उनसे भी शिक्षा प्राप्त की गई उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने शाखा के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया
मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा से प्रांतीय निर्देश श्रीमती सुनीता मोदी श्रीमती शिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल कोषाध्यक्षश्रीमती पूनम जगनी श्रीमती ममता मोदीश्रीमती सरिता शर्मा सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
जांजगीर चांपा ,
विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत सुकली के सरकारी तालाब में निर्मला घाट निर्माण के लिए 5.20 लाख, ग्राम पंचायत अवरीद में मुख्य मार्ग से नहर एवं मदन के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख, ग्राम पंचायत भैसदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख, ग्राम पंचायत जगमहंत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख, अशोक सिंह के खेत से स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10.40 लाख, ग्राम पंचायत बोड़सरा में बोड़सरा से हाथी टिकरा की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 15.60 लाख, ग्राम पंचायत बनारी में बस्ती से अरविन्द साव के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख, ग्राम पंचायत अमोदा में बलभद्र घर से महावीर चौक तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10.40 लाख, ग्राम पंचायत सेमरा में मेन रोड से महामाई दाई की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10.40 लाख, ग्राम पंचायत बरगांव में जवाहर तुर्कनी के घर से मिडिल स्कूल की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपरोक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से ग्रामवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
चाम्पा
,छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की बिलासपुर संभागीय इकाई का पुनर्गठन संरक्षक श्री प्रदीप शर्मा (पूर्व प्रमुख संगठन मंत्री) एवं उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व तथा प्रांतीय मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षगण उपस्थित रहे।
पुनर्गठित संभागीय कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: तरुण सिंह राठौर
सचिव: प्रमोद कुमार हंसराज
कोषाध्यक्ष: गौतम साहू
उपाध्यक्ष:आकाश परिहार,श्रीमती अनीता श्रीवास,राजेंद्र चौरसिया,श्रीमती निशा पटेल राधारमण श्रीवास
सह सचिव:प्रभुल्लव यादव,ईश्वर प्रसाद तिवारी,ईश्वर प्रसाद शर्मा सरोजनी मरावी,सीताराम साहू
कार्यकारी सदस्य:अशोक सोनी,प्रताप कुमार देवांगन,डॉ. रामबाबू गुप्ता मधुसूदन शर्मा,राधेलाल बरेठ
बैठक में जिलाध्यक्षगण राजेंद्र श्रीवास (बिलासपुर), अग्नि प्रताप सिंह (मुंगेली), पिललाल पटेल (सक्ति) सहित संगठन मंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा बुद्धेश्वर, शंकर दयाल, शिव प्रसाद, राजेंद्र ध्रुव, राजेंद्र कश्यप, विनोद शर्मा, संदीप पांडे सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष श्री धन्य कुमार पाण्डेय, जिला सचिव श्री विजय थवाईत, जिला उपाध्यक्षगण श्री राजेंद्र जायसवाल एवं श्री सुकदेव सिंह सिदार, जिला कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद सूर्यवंशी तथा प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रविन्द्र द्विवेदी तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण साहू, कुमार सिंह राज, श्रीमती निशा पटेल, राधा चौहान, विनोद पांडेय, प्रदीप श्रीवास, अभिषेक काल्विन लोमस श्रीवास, लक्ष्मीनारायण तिवारी,जय तिवारी, राजेश बरेठ द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं
जांजगीर-चांपा
,जिला स्तरीय जन भागीदारी एवं विकास समिति की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 जुलाई 2025 दिन शनिवार को जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को उठाने के साथ जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्षों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस आयोजन में जांजगीर-चाम्पा जिले के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जुलाई को पंजीयन के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चार अलग-अलग बिंदुओं पर व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रथम चरण में शाला विकास समिति की संरचना एवं उद्देश्य के बारे में जन भागीदारी विकास समिति के सम्माननीय अध्यक्षों को व्याख्यान दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से समिति के गठन की संरचना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से शिक्षकों के कौन-कौन से कर्तव्य होना चाहिए इसके बारे में चर्चा करते हुए उनके दायित्व से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। इससे शिक्षकों के कार्य प्रणाली के बारे में सूक्ष्म अध्ययन करने का समिति के सदस्यों को अवसर प्राप्त होगा। व्याख्यान के तीसरे चरण में शाला विकास समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में परिचर्चा की जाएगी।
कई बार देखा गया है कि शाला विकास समिति का गठन तो होता है परंतु वे अपने अधिकारों के प्रति उदासीन रहते हैं जिसका मुख्य कारण उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान ना होना इस कार्यशाला में उनके समस्त प्रश्नों का उत्तर प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला की अंतिम कड़ी में जिला के वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कौन-कौन से सुधार किया जा सकते हैं इसके विषय में चर्चा का आयोजन किया जाना है। इसमें जन भागीदारी विकास समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए जिला स्तर पर शिक्षा के विकास की भावी रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिला स्तर पर इस तरह के होने वाले अनूठे आयोजन की एक और खास बात यह है कि इसमें जिला स्तर पर ऐसे विद्यालय जिनकी चर्चा पूरे राज्य स्तर पर हैं उन विद्यालयों की एक छोटी सी फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को दिखाने का मकसद है कि क्यों ना हमारा भी विद्यालय है उस मुकाम को हासिल करें जिस मुकाम में वे विद्यालय सामने आ रहे हैं जिनकी चर्चा आज जिला स्तर पर की जा रही है। इस प्रकार से जिला स्तरीय शिक्षा समिति के द्वारा जो इस प्रकार के शिक्षा के गहन चिंतन एवं मनन के लिए जन भागीदारी विकास समिति के विकास के लिए कि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है मुझे निश्चित थी उन्हें बहुत सारी शिक्षा संबंधी जानकारियां प्राप्त होगी जिसके परिणाम से हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त करेंगे। साथी विद्यालय संबंधी समस्याओं का निराकरण भी शीघ्रता से हो सकेगा । जिला स्तरीय समिति की यह पहला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मिल की पत्थर साबित होगी।
जांजगीर-चांपा।
प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और रोजगार के नए अवसरों पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में मंगलवार को आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग-2 और वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की शुरुआत राज्य को निवेश के नए नक्शे पर स्थापित करेगी।
श्री सुल्तानिया ने कहा कि ₹1.23 लाख करोड़ के प्रस्ताव और 20,000 से अधिक रोजगार की संभावनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार का फोकस केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम दिखाने पर है। लॉजिस्टिक नीति, जन विश्वास विधेयक और तकनीकी सेक्टर में उठाए गए कदमों से छोटे और मध्यम उद्योगों को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का “नवा रायपुर को सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़” बनाने का विजन आने वाले वर्षों में राज्य की पहचान बदल देगा। सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा और ग्रीन एनर्जी जैसे उभरते सेक्टरों में हुए एम.ओ.यू. सिर्फ आर्थिक नहीं, सामाजिक बदलाव का संकेत हैं।
सुल्तानिया ने उद्योग जगत से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बदलती औद्योगिक छवि में भागीदार बनें।
आम तौर पर दुख को नापसंद किया जाता है। लोग समझते हैं कि पाप के फलस्वरूप अथवा ईश्वरीय कोप के कारण दुख आते हैं, परंतु यह बात पूर्ण रूप से सत्य नहीं है। दुखों का कारण पाप भी है, यह तो ठीक है, परंतु यह ठीक नहीं है कि समस्त दुख पापों के कारण ही आते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि ईश्वर की कृपा के कारण, पूर्व संचित पुण्यों के कारण और पुण्य संचय की तपश्चर्या के कारण भी दुख आते हैं। भगवान को किसी प्राणी पर दया करके उसे अपनी शरण में लेना होता है, कल्याण के पथ की ओर ले जाना होता है, तो उसे भवबंधन से, कुप्रवृत्तियों से छुड़ाने के लिए ऐसे दुखदायक अवसर अत्पन्न करते हैं, जिनकी ठोकर खाकर मनुष्य अपनी भूल को समझ जाए, निद्रा को छोड़कर सावधान हो जाए।
सांसारिक मोह, ममता और विषय वासना का चस्का ऐसा लुभावना होता है कि उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता। एक विचार आता है कि जीवन जैसी अमूल्य वस्तु का उपयोग किसी श्रेष्ठ काम में करना चाहिए, परंतु दूसरे ही क्षण ऐसी लुभावनी परिस्थितियां सामने आ जाती हैं, जिनके कारण वह विचार उड़ जाता है और मनुष्य जहां का तहां उसी तुच्छ परिस्थिति में पड़ा रहता है। इस प्रकार की गंदगी में से निकालने के लिए भगवान अपने भक्त को झटका देते हैं, सोते हुए को जगाने के लिए बड़ी जोर से झकझोरते हैं। दिल को चोट पहुंचाने वाली घटनाएं इसलिए भी आती हैं कि उनके जबर्दस्त झटके के आघात से मनुष्य तिलमिला जाए और सजग होकर अपनी भूल सुधार ले और सही मार्ग पर आ जाए। धर्म-कर्म करने में, कर्तव्य धर्म का पालन करने में असाधारण कष्ट सहना पड़ता है। निस्संदेह कुछ दुख पापों के परिणामस्वरूप भी होते हैं। इसी प्रकार जब अपने ऊपर कोई विपत्ति आए, तो केवल यह ही नहीं सोचना चाहिए कि हमें पापी हैं, अभागे हैं। संभव है, वह कष्ट हमारे किसी हित के लिए आया हो, उस कष्ट की तह में शायद कोई ऐसा लाभछिपा हो, जिसे हमारा अल्पज्ञ मस्तिष्क आज ठीक-ठीक पहचान न सके।
हर कठिनाई में पड़े हुए व्यक्ति को पूर्व जन्म का पापी कहना उचित नहीं। इस भ्रम के आधार पर कोई व्यक्ति अपने को बुरा समझे, अपने को निंदित समझे, इसकी जरूरत नहीं है। कर्म की गति गहन है। उसे हम ठीक प्रकार से नहीं जानते, केवल परमात्मा ही जानता है। मनुष्य का कर्तव्य है कि सुख-दुख का ध्यान किए बिना सदैव अपने उत्तरदायित्व का पालन करे और सद्मार्ग पर चलता रहे। कार्य में सफलता मिलती है या असफलता, प्रशंसा होती है या तिरस्कार प्राप्त होता है, लाभ में रहते हैं या घाटे में, इन बातों के कारण अपने कर्तव्य का त्याग करना किसी प्रकार उचित नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि जगत ईश्वरीय न्याय सर्वत्र काम कर रहा है। हम अपनी छोटी बुद्धि से उसे समझें चाहे न समझें, वह जल्दी प्रकट हो या देर से आए, पर हमारे कर्मों का सच्चा फल हमको अवश्य प्राप्त होगा। इसलिए हमको किसी भी अवस्था में ईश्वरीय नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
सूत्र :- अपना मूल्य समझें
मनुष्य एक अनगढ़ पत्थर है, जिसे शिक्षा रूपी छेनी और हथौड़ी से सुंदर आकृति प्रदान की जा सकती हैं। जीवन में गलती सबसे होती है। गलती करना बुरा नहीं है, बल्कि गलती को न सुधारना बुरा है। हर व्यक्ति को अपना मूल्य समझना चाहिए और खुद पर यह विश्वास करना चाहिए कि वह संसार का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है।
चांपा,जांजगीर
थाना क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज चक्काजाम मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। सड़क की मांग को लेकर चक्काजाम करने पर नगर विधायक व्यास नारायण कश्यप, ग्राम जर्वे (च) की सरपंच उत्तरा कश्यप, उनके पति कमल कश्यप सहित कुल 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।क्या है मामला?दिनांक 30 जून 2025 को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम जर्वे (च) के सरपंच, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और नगर विधायक के नेतृत्व में खोखसा ओवरब्रिज से जर्वे होते हुए पिथमपुर मार्ग पर सड़क की खराब हालत को लेकर बलपूर्वक मार्ग अवरुद्ध कर चक्काजाम किया गया।इससे आम जनता को आवाजाही में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।बच्चों को भी शामिल करने का आरोप पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि आंदोलन में स्कूली बच्चों को भी शामिल किया गया, जो कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है।
इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उत्तरा कश्यप – सरपंच, ग्राम जर्वे (च),कमल कश्यप – सरपंच पति, योगेश कश्यप – उप सरपंच,उमा राजेन्द्र राठौर – जिला पंचायत सदस्य,व्यास कश्यप – नगर विधायक,अरमान खान – पार्षद, वार्ड क्रमांक 4,डिगेश्वर यादव – जनपद सदस्य,टंकेश्वर यादव – बीडीसी,संजय यादव – पंच,गोपाल कश्यप – ग्रामीण, किशोर सिंह – ग्रामीण,प्रियांश तिवारी – ग्रामीण गिरधारी कश्यप – ग्रामीण,संदीप तिवारी (मेहदा) – किसान नेता पुलिस का बयान जांजगीर पुलिस ने बताया कि चक्काजाम करने वालों के खिलाफ थाना जांजगीर में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।यह मामला अब राजनीतिक रूप से भी गरमाता दिख रहा है, क्योंकि इसमें एक मौजूदा विधायक और कई जनप्रतिनिधि सीधे तौर पर नामजद हैं। पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।इस fir पर विधायक व्यास कश्यप ने कहा किया राजनीतिक षड्यंत्र है और प्रशासन अपनी छिपाने यह एफआईआर दर्ज कर अपनी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले को डराने का प्रयास कर रही है हम आम जनता की हर जायज मांग पर खड़े हैं और खड़े रहेंगे प्रशासन चाहे फिर करें या डंडा मारे हम जनप्रतिनिधि जनता के खातिर सब सहने को तैयार है।
चाम्पा
,छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और गौरव का रहा। विगत 12 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति की बाट जोहते शिक्षकों को अंततः वह सुखद समाचार मिला, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हाईकोर्ट द्वारा स्टे हटाए जाने के साथ ही प्रदेश भर के शिक्षकों में उल्लास की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री संजय ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष श्री टिकेश ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2013 के पश्चात राज्य में किसी भी शिक्षक को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति नहीं दी गई थी। फलस्वरूप, 90 प्रतिशत से अधिक हाई स्कूल प्राचार्य विहीन हो चुके थे। संस्था प्रमुखों की अनुपस्थिति के कारण न केवल अनुशासन प्रभावित हो रहा था, बल्कि शिक्षण गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
श्री ठाकुर ने बताया कि सैकड़ों शिक्षक जो इस पद के लिए पूर्णतः योग्य एवं पात्र थे, वर्षों तक प्रतीक्षा करते-करते या तो सेवानिवृत्त हो गए अथवा दिवंगत हो गए। वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात शिक्षक संघ ने शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से गंभीर एवं सारगर्भित चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए संबंधित विभाग को आदेश जारी करने निर्देशित किया।
इसका प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि 30 अप्रैल 2024 को लगभग 3000 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया। हालांकि कुछ शिक्षकों द्वारा न्यायालय में याचिका दायर किए जाने से यह प्रक्रिया अस्थायी रूप से रुक गई थी। शासन द्वारा न्यायालय में ठोस पक्ष रखने के पश्चात स्टे हट गया और वर्षों पुरानी मांग अंततः पूरी हो गई।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा संचालक एवं शासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
संघ ने यह भी आग्रह किया है कि प्राचार्य पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए, जिससे लेन-देन और भ्रष्टाचार जैसी आशंकाओं पर रोक लगाई जा सके। संघ ने त्रुटिरहित, निष्पक्ष पदस्थापना प्रक्रिया हेतु शासन को एक ठोस सुझाव भी प्रेषित किया है।
शासन एवं सरकार के कर्मचारी अधिकारी हित में एतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष श्री संजय ठाकुर,प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री उमेश भारती गोस्वामी,प्रांतीय महामंत्री श्री मनोज राय,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गया राम राजवाड़े,प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री टेकराम सेन एवं डॉ. अशोक गुप्ता, पूर्व प्रांतीय महामंत्री हरिराम जायसवाल, प्रांतीय मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज,जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष श्री धन्य कुमार पाण्डेय
जिला सचिव श्री विजय थवाईत,जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल, श्री सुकदेव सिंह सिदार, जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद सूर्यवंशी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी – डॉ. रविन्द्र द्विवेदी,जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री नारायण साहू, कुमार सिंह राज,निशा पटेल, राधा चौहान, विनोद पांडेय, अभिषेक काल्विन,प्रदीप श्रीवास,लोमस श्रीवास,श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी, श्री जय तिवारी, श्री राजेश बरेठ आदि सम्मिलित हैं।
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर कोरबा/चाम्पा,एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। जिसमें सभी विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द, नाक कान एवं गले, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस से संबंधित बीमारी, स्त्रियों से संबंधित रोग, दांत व मुंह से संबंधित बीमारियों के अलावा गैस्ट्रोएंटरोलाजी, शिशु एवं नवजात रोग जनरल मेडिसिन, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ द्वारा जांच व इलाज किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एनकेएच हॉस्पिटल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे भी मनाया गया। एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी, एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी व उपस्थित अन्य डॉक्टरों ने केक काटकर सभी को नेशनल चिकित्सक दिवस की बधाई दी। डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानकर काम करने का संकल्प लिया।
यह दिन स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयास और मेहनत को याद करने का होता है, जो मरीजों का जीवन बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। डॉ. चंदानी ने कहा कि आज का दिन जितना डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा महत्व एवं चिकित्सा में सेवा का श्रेय नर्सिंग स्टाफ को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से ही कोई भी चिकित्सक किसी मरीज को स्वास्थ्य कर पाता है। डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। डॉक्टर्स डे समाज में डॉक्टरों की भूमिका को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। मरीज अच्छे से स्वास्थ्य रहें। अपने देश में डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है।
गंभीर बीमारियों से मरीजों को किया जागरूक
डॉ. एस चंदानी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने जोड़ों में दर्द व हड्डियों में कमजोरी संबंधित बीमारी की जांच की। उन्होंने शिविर में उपस्थित मरीजों को उचित सलाह दिया। इस मौके पर डॉ एकता चावरे ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. आस्था वैष्णव डेंटल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी ने दांत व मुंह से संबंधित मरीजों की जांच की । मुंह के अंदर होने वाली गंभीर बीमारियों से मरीजों को जागरूक किया। इसी तरह जनरल मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी व डॉ सुदीप्ता साहा, जनरल सर्जरी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, बाल एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी, न्यूरोलॉजी डॉ. मनीष गोयल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. हरीश सोनी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण तिवारी व डॉ. नीलेश भट्ट, फिजियो थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. अमन श्रीवास्तव व डॉ यशा मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदा भट्ट ने भी अपनी सेवाएं दी।
सफल रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
डॉ एस. चंदानी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल रहा। कैंप लगाने का मकसद यह है कि हम अपने आसपास के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को भी अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। एनकेएच के इस सेवाभावी पहल की शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, उनके परिजन और गणमान्य नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा के कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल को आज एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच (मुख्य शाखा: नरेंद्र मोदी विचार मंच) द्वारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष के.के. वर्मा द्वारा 29 जून 2025 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। मंच के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक रवि चाणक्य और डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा की अनुमति से यह दायित्व सौंपा गया है।इस नियुक्ति में श्री अग्रवाल पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता, संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।मंच परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की आशा जताई है।
कोरबा। ऊर्जाधानी में रेल यात्री सुविधा का हाल ऐसा है कि रायपुर और बिलासपुर से कोरबा आने के लिए दिन के लगभग नौ से 10 घंटे की अवधि के भीतर एक भी यात्री गाड़ी नहीं है। यात्रियों को कोरबा आने के लिए बस या फिर स्वयं के साधन से सफर करना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले लगभग ढाई साल से बनी हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासुपर जोन अंतर्गत प्रदेश की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर से कोरबा तक का सफर मुश्किल हो गया है। रायपुर जंक्शन से कोरबा आने के लिए दिन में 10 घंटे की अवधि के भीतर एक भी यात्री ट्रेन नहीं है। यह स्थिति कोरोना काल के बाद शुरू हुई है। प्रबंधन ने कोरोना के बाद कुछ ट्रेनें शुरू की, इसके बाद अलग-अलग स्थानों के रेल लाइन के मेंटनेंस सहित अन्य कारणों का हवाला देकर कुछ ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों का सफर करना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि रायपुर से कोरबा तक सफर करने के लिए रायपुर जंक्शन से निर्धारित समय लिंक एक्सप्रेस रवाना होती है। इसका निर्धारित समय सुबह 7.20 बजे है। इसके बाद यात्रियों को लगभग 10 घंटे से अधिक समय का इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर यात्रियों को शाम को रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस मिलती है, इसका रायपुर से रवाना होने का निर्धारित समय शाम छह बजे है। लगभग ढाई साल पहले रायपुर-कोरबा के मध्य दोपहर में मेमू लोकल चलती थी। इसका रायपुर से छूटने का निर्धारित समय दोपहर 1.50 बजे था। यह गाड़ी अंतिम बार 29 जनवरी 2023 को कोरबा से रवाना हुई थी। इसके बाद रेलवे ने इसे रद्द कर दिया, जिसे अभी तक बहाल नहीं की गई। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने सुबह 6.50 बजे रवाना होने वाली कोरबा-रायपुर मेमू को भी रद्द कर दिया है। यह गाड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 11.25 बजे पहुंचती थी और मेमू की यह रैक रायपुर से दोपहर को कोरबा के लिए रवाना होती थी।
बिलासपुर से कोरबा का सफर भी कठिन
इधर प्रबंधन ने जब से शिवनाथ एक्सप्रेस को कोरबा तक विस्तार किया गया है, इसके बाद से दोपहर को बिलासपुर से कोरबा के मध्य चलने वाली पैसेंजर को रद्द कर दिया है। इस वजह से बिलासपुर-कोरबा के मध्य दिन के लगभग नौ घंटे के भीतर एक भी यात्री ट्रेन नहीं है। शिवनाथ के कोरबा तक विस्तार से यात्रियों को सुविधा मिली है। लेकिन दोपहर के पैसेंजर का रद्द करने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। समस्या तब और बढ़ गई जब प्रबंधन ने रायपुर से दोपहर 1.50 बजे रवाना होने वाली मेमू को रद्द कर दिया। यह गाड़ी बिलासपुर जंक्शन शाम पांच बजे पहुंचती थी और शाम 5.10 बजे रवाना होकर कोरबा रेलवे स्टेशन शाम 7.05 बजे पहुंचती थी।
बिलासपुर में अनियंत्रित विकास को रोकने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अवैध प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 1 जुलाई मंगलवार को कलेक्टोरेट में हुई साप्ताहिक टीएल बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं न लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ऐसे भवनों की तुरंत सूची मांगी है। मरम्मत के लिए राशि आवंटित की जाएगी।
दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष पहल की गई है। उन्हें प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए क्लस्टर आधारित शिविर लगेंगे। हर क्लस्टर 40-50 ग्राम पंचायतों को कवर करेगा। समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत और स्वास्थ्य विभाग मिलकर इस कार्य को पूरा करेंगे।
कलेक्टर ने आरटीओ को कॉलेजों के साथ समन्वय बनाकर लर्निंग लाईसेंस बनाने शिविर लगाने कहा है। निजी और सरकारी सभी तरह के कॉलेजों में ये शिविर लगने चाहिए।
उन्होंने आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जांजगीर।
राजपूत क्षत्रिय समाज सेवा समिति के तत्वावधान में त्रिस्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए क्षत्रिय समाज के पंच, सरपंच, उप सरपंच, जनपद पंचायत, पार्षदों व जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान का कार्यक्रम टी एस प्लाजा, केरा रोड, सिटी कोतवाली के समाने, जांजगीर में रखा गया था। जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, माँ भारती व मां भारती के लाल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के तेल चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर व फूलमाला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई,
राजपूत क्षत्रिय समाज सेवा समिति, जांजगीर के तत्वावधान में 29 जून को समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभावान छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में निर्वाचित समाज के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच, उपसरपंच एवं पंच के पद पर क्षत्रिय समाज के 119 जनप्रतिनिधियों को मंच पर शॉल, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अकृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभवान बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करना तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों की याद दिलाने और समाज के प्रति जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।
समिति के सदस्य देवेश सिंह ने कहा कि प्रतिनिधियों का सम्मान और प्रतिभाओं का प्रोत्साहन यही किसी समाज की प्रगति की असली पहचान है।
एकजुट समाज ही बदलाव की दिशा तय करता है, और आज का यह आयोजन उसी का प्रतीक है।"
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जनप्रतिनिधि यदि अपने मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहें, तो समाज और क्षेत्र दोनों का कल्याण संभव है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर दीपक सिंह ठाकुर ने कहा, शिक्षा और नेतृत्व दो ऐसे स्तंभ हैं जिन पर किसी भी समाज का भविष्व टिका होत ॥ है। ऐसे कार्यक्रम समाज के मनोबल को बढ़ाते हैं। अतिथि वक्ता गुलाब सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जांजगीर ने कहा, प्रतिभा को मंच और प्रतिनिधित्व को दिशा देने का यह प्रयास सराहनीय है। समाज को चाहिए कि वह निरंतर ऐसे आयोजनों से अपनी नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहे। सम्मानित अतिथि पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष और समाज के संगठन और सामाजिक चेतना पर बल देते हुए समाजजनों को बधाई दी। आमंत्रित अतिथि किशोर कुमार सिंह, पत्रकार नत्रभारत ने समाज को संगठित रहने में की अपील की। रामेश्वर सिंह बैस, टीकम सिंह, किशोर सिंह पिसौद व अन्य प्रति निधियों के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल थे,
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के सदस्य भी उपस्तिथ हुवे, समिति के मुख्य पदाधिकारी जिसमे उपाध्यक्ष शिवचमन सिंह, रवेन्द्र सिंह, राजेश सिंह समिति के सचिव सुरेश सिंह, सह सचिव श्रीवर सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा छोटा व सह कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह हेमू की उपस्तिथि रही, इस कार्यक्रम के संचालन की मुख्य भूमिका में कार्यकारणी के सभी सदस्य जिसमे पवन सिंह चंदेल, किशोर सिंह गहलोत, संतोष सिंह, प्रशांत सिंह बंटी, लल्ला सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, युवराज सिंह निक्कू व निशु सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाते हुवे कार्यक्रम को संपन्न
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर 01 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने आज समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास/आश्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।बच्चों को संतुलित, स्वच्छ, पौष्टिक भोजन व शुद्ध पेयजल दिया जाए इस हेतु संबंधित को रेगुलर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के नियमित चेकअप के निर्देश दिए व
बीमारी की स्थिति में तुरंत चिकित्सक सेवा उपलब्ध कराने की बात कही ।उन्होंने छात्रावासों / आश्रमों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विशेष फोकस करने की बात कही। उन्होंने छात्रावास/ आश्रम की दीवारों पर महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रदर्शन के निर्देश भी दिए गये ।
उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने की बात कही ।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के संबंध में आवश्यक तैयारी करने व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव ही सावधानी है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील कि है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति आवश्यक सावधानी रखें एवं सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें।
उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में सीएमओ को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ उन्होंने शिक्षा विभाग से पुस्तक व गणवेश वितरण की अद्यतन जानकारी ली और शीघ्रातिशीघ पुस्तक व गणवेश के शत प्रतिशत वितरण के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर/01 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं एसडीएम ओड़गी द्वारा आज जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत घूर एवं चपदा में स्थित पण्डो बस्ती का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय रहवासियों से सीधा संवाद किया।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बस्ती में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण एवं आवास आदि की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पंडों के बीच बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं पूछा व बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की बात कही।
राजस्व अधिकारियों व जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि इनके सभी वांछित दस्तावेज बनाये (जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि )। स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिये संबंधितों को निर्देशित किया। ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी ताकि पानी जनित रोग से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी और अधिकारियों को संबंधित विषयों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ ले इस हेतु अपील की।
Address : Kamal Vihar Sector 10 Raipur, Chhattisgarh
Sampadak : Mamta Singh Rathor - 9302657905
Editer : Kanta Goswami - 7477257535
Email : bihancgnews@gmail.com
Copyright © 2024-2026. Bihan Chhattisgarh News | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution