जिला
बुधवारी बाजार में उड़ते धुल के गुब्बारे से लोग परेशान। नगरपालिका प्रशासन पर उदासीनता का आरोप
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ न्यूज़/
तिल्दा-नेवरा। सुंदर व स्वच्छ नगर की राग अलापने वाले नगरपालिका शासन प्रशासन की का पोल खोलती नगर के बुधवारी बाजार चीख चीखकर बंया कर रही है कि स्वच्छता की ढिंढोरा पीटने वाले नगरपालिका शासन प्रशासन की कथनी करने में कितना फर्क है । रायपुर जिला के तिल्दा-नेवरा नगर ऐसे भी स्वच्छता के मामले पर खरा उतरने में असफल रहा है ,नगर में उड़ती धुल के गुब्बारा के चलते लोगों का सांसें फूलने लगा है । तिल्दा-नेवरा नगर जिसे व्यवसायिक नगरी के नाम से जाना जाता है , जहां पर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान के अलावा उद्योग संचालित हो रहे हैं , जिसके चलते भारी वाहनो का आवागमन लगा रहता है ,वहीं इन वाहनों के रेलमपेल के चलते उड़ते धुल का गुब्बारा लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर डाल रहा है । इससे लोगों को निजात दिलाने में नगरपालिका शासन प्रशासन फिसड्डी साबित हुआ है ,वहीं बुधवारी बाजार में आसमां में आच्छादित धुल का गुब्बारा से लोग मूंह को कपड़ों से ढकने को मजबुर हो जा रहे हैं , सब्जी खरीदी करने वाले ग्राहको को बाजार में चंद समय गुजारने से घुटन महसूस होती है ,तो फिर उन सब्जी विक्रेताओं का क्या दशा होती होगी जो ,धुल के गुब्बारे के बीच घंटों समय व्यतीत करने को मजबुर है,ऐसा नहीं है कि इस समस्या से नगरपालिका प्रशासन वाकिफ नहीं हैं ,उनके संज्ञान में होने के बावजूद इससे निदान का विकल्प तलाशने के बजाय अब तक जीत की दुंदुभी बजाने में लगे हुए हैं ।
बलरामपुर जिले में दंतैल हाथी के हमले से 2 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महिला का हाथ उखाड़ा, कमिश्नर ऑफिस के प्यून को कुचला:बलरामपुर में हाथी के हमले से 2 की मौत
छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ले रहा है। बलरामपुर जिले में दंतैल हाथी के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला और कमिश्नर ऑफिस का प्यून है। हाथी ने सोमवार की शाम हमला करते हुए महिला का हाथ उखाड़ दिया था। वहीं तड़के सुबह प्यून को कुचल दिया।
2 लोगों की मौत से भड़के ग्रामीणों ने छतवा में डिप्टी रेंजर ऑफिस के सामने चक्काजाम कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
हाथियों के दल से बिछड़ कर दंतैल का उत्पात
जानकारी के मुताबिक, रामचंद्रपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे 10 हाथियों के दल से एक दंतैल अलग हुआ था। दंतैल हाथी सोमवार शाम 7 बजे फुलवार गांव पहुंच गया। हाथी ने गेंहू के खेत में पत्नी के साथ काम कर रहे उस्मान अंसारी (50 साल) पर हमला कर दिया।
हाथी को पति पर हमला करते हुए देख उसकी पत्नी अस्मीना अंसारी (45 साल) हाथी से भिड़ गई। हाथी ने अस्मीना का बायां हाथ उखाड़ दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उस्मान का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
अंबिकापुर हॉस्पिटल में महिला की मौत
रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया। दोनों को अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया। मिशन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अस्मीना अंसारी की मौत हो गई। वहीं पति उस्मान का उपचार किया जा रहा है।
दूसरा मामला- प्यून को कुचलकर मार डाला
फुलवार से निकलकर हाथी देर रात रामपुर पहुंच गया।
धमतरी में पुलिस कस्टडी में मौत के बाद बवाल:
धमतरी में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मंगलवार को अस्पताल के बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। मां ने रोते हुए कहा कि, पुलिस वालों ने मेरे बेटे को मार दिया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम दुर्गेश कठौलिया है जो ग्राम भवरमरा, जिला दुर्ग का रहने वाला था। दुर्गेश पर किसानों से 7 करोड़ 73 लाख रुपए ठगने का आरोप था। इसके बाद 31 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। प्रदर्शन के बौदान किसानों और परिजन की भी झड़प हुई है।
मौत की सूचना पर मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलिया का परिवार जिला अस्पताल परिसर पर धरने पर बैठ गया। इसी दौरान पीड़ित किसान भी पहुंचे और धरना दे रहे परिजन के पास ही पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।
इसे देख मृतक के परिजन भड़क गए और धक्का-मुक्की हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नारे लगा रहे किसानों की ओर से ही दुर्गेश को मरवाया गया है। जैसे-तैसे पुलिस ने किसानों को तत्काल जिला अस्पताल परिसर से हटाया।
मृतक के पिता ने बताया कि, बेटे को दुर्ग से गिरफ्तार कर लाया गया था। घर पहुंचते ही पुलिस और किसानों ने घर में रखें कागजात को तहस-नहस कर दिया। बेटे को संकल (लोहे की चैन) से बेदर्दी से मारा गया। उनका बेटा पानी पी रहा था, पुलिस ने पानी को फेंक दिया।
मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलिया की पत्नी दुर्गा ने भी पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, पुलिस ने कार्रवाई को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। साथ ही पुलिस ने उनके पति को बेरहमी से मारा है। हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए ।पुलिस का कहना है कि, आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर थाने लाया गया था। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्थलगांव : विधायक का वादा छलावा ! शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
जशपुर। जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 02, लांजीयापारा में स्थित देशी-विदेशी शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह 11:00 बजे, कुमेकेला गांव और आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गईं। उन्होंने दुकान के शटर बंद कर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल दुकान हटाने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान के कारण राहगीर महिलाओं और स्कूली बच्चियों को नशे में धुत्त लोगों की अश्लील टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
* शराबियों द्वारा खेतों में फेंकी गई बोतलों से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
वर्षों से जारी संघर्ष : यह विरोध नया नहीं है। पिछले आठ वर्षों से क्षेत्र की महिलाएं शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करती आ रही हैं। चुनावी समय में विधायक गोमती साय ने जीतने के बाद दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक सप्ताह पहले भी महिलाओं ने धरना दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने सात दिन का अल्टीमेटम देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया था। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रशासन की प्रतिक्रिया : मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार नीलम पिस्दा और पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दुकान हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक दुकान नहीं हटती, उनका धरना जारी रहेगा।
तिल्दा नेवरा जनपद क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य की ओर आग्रसक।
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ न्यूज़ /
तिल्दा-नेवरा । विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक 6755 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसमे से 6576 आवास पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्ष 2024-25 में 7625 आवास निर्माण हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसमे से 6637 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, वही पर 1970 आवास पूर्ण किया जा चूका है शेष आवास निर्माणाधीन है | बीते दिन 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन के उपलक्ष्य में महा गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायतो में जोर – शोर से मनाया गया माना जा रहा है पक्का घर बनाना हर एक व्यक्ति का सपना होता है । आवास योजना के माध्यम से सरकार गरीबो के स्वयं के पक्के आवास के सपनों को पूरा कर रही है |
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महागृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
एमसीबी राजेश साहू ब्यूरो /
/30 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भव्य महागृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाभार्थी परिवारों को नव निर्मित घरों की चाबी सौंपी गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी एवं उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक विशेष लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के तीन लाख गरीब परिवारों को उनके नए घरों की चाबी भेंट की। उन्होंने कहा कि नववर्ष और नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन तीन लाख परिवारों के लिए यह एक नया प्रारंभ है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व और समृद्धि आएगी।
हर्षोल्लास के साथ हुआ भव्य महागृह प्रवेश का आयोजन
मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिमटीमार, लालपुर, महाई, बाही, सेमरा, बरबसपुर और चनवारीडांड में इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में नव निर्मित आवासों को फूलों, रंगोली, तोरण और केले के पत्तों से सजाया गया। दीप प्रज्वलन कर हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें अभिनंदन प्रमाण पत्र, "विष्णु की पाती" तथा आवास की चाबी प्रदान की गई।
उपस्थित गणमान्यों के बीच ग्रामीणों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद सदस्य श्रीमती कविता बसंल, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, पीएम आवास योजना के समन्वयक श्री दीपक कुमार पटेल, एसबीएम विकासखंड समन्वयक प्रभा प्यासी, सीएमओ मुक्ता चौहान, जनपद सीईओ वैशाली सिंह, तकनीकी सहायक मनीष, आवास मित्र, रोजगार सहायक, स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
इस अवसर पर हितग्राहियों को आवास योजना की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपने नए घरों के अधिकारों और लाभों से अवगत हो सकें। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया और हर चेहरे पर खुशियों की चमक दिखाई दी।
सट्टेबाजों पर कार्रवाई , चार सट्टेबाज गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त
29 मार्च, रायगढ़ चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में शहरी थाना स्टाफ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोईरदादर चौक पर सट्टेबाज गिरफ्तारपुलिस ने बोईरदादर चौक पर दबिश देकर आकाश कुमार भोय (24 वर्ष), निवासी ग्राम पतरापाली को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से *₹3,340* नगद, डॉट पेट और सट्टा पर्ची बरामद की गई। *बंगाली कॉलोनी में छापा, एक आरोपी गिरफ्तार* चक्रधरनगर क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में बंगाली कॉलोनी में पुलिस ने संतोष यादव (33 वर्ष), निवासी मोदीपारा*को सट्टा लिखते पकड़ा। मौके से *₹3,210* नगद और डॉट पेन जब्त किया गया। थाना जूटमिल क्षेत्र के कोड़ातराई बस स्टैंड पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर सट्टा पट्टी लिखते हुए संजय मिरी (29 वर्ष), निवासी बजरंगडीपा राजीव गांधी नगर मिट्ठूमुड़ा को पकड़ा। आरोपी के पास से *₹1,960* नगद, डॉट पेन* और सट्टा पर्ची बरामद हुई। सोनुमुड़ा तालाब पार से पुलिस ने संजय चौहान (36 वर्ष), निवासी सोनुमुड़ा नयापारा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3,350 नगद, डॉट पेन और सट्टा पर्ची जब्त की गई। चारों कार्यवाही में आरोपियों से कुल 5,860 रुपए नगर तथा सट्टा पट्टी सामग्री की जाति की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर और थाना जूटमिल में 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, श्यामदेव साहू, कृष्ण कुमार गुप्ता तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रेणु सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, विकास प्रधान और प्रताप बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सट्टा और जुआ जैसे अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस जनता से अपील करती है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।
ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प
तृतीय लिंग सोनू सिंह उरांव ने सामुदायिक जल स्रोत में सामुदायिक सहभागिता से किया श्रमदान
एमसीबी/29 मार्च 2025/ ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दि
प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा
सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा।
डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू
ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।