जिला
प्रतापपुर के ग्राम कोटेया में अधूरे सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपें ज्ञापन
संवाददाता सूरज निर्मलकर प्रतापपुर/
प्रतापपुर जनपद पंचायत के ग्राम कोटेया गांव में बने 2007 -2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत धरमपुर से बगड़ा की दूरी 11.65 किलोमीटर है! सड़क निर्माण में अनियमितता आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैंकरा से सड़क की पुनं: जांच व मरम्मत करने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को दो हिस्सों में स्वीकृत हुई है जो कि पहला भाग धरमपुर से गौरा/कोटेया तक 7.25 किलोमीटर का है जिसकी मरम्मत विभाग द्वारा कर दी गई है लेकिन दूसरा भाग ग्राम कोटेया से बगड़ा तक 4.40 किलोमीटर में केवल 1.7 किलोमीटर पेंच रिपेयरिंग किया गया है उसके अलावा लगभग 3 किलोमीटर मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया है जिसके वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
बीते 12 वर्ष में इस मार्ग में किसी प्रकार का मरम्मत या कार्य नहीं किया गया है क्षेत्र हाथी प्रवाहित इलाका है और खराब सड़कों के कारण और आपातकालीन स्थिति में आवागमन प्रभावित होता है ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने तत्कालीन ठेकेदार और विभागीय अधिकारी के विरुद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि अधूरी सड़क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए इस विषय में ग्रामीण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल पैंकरा ने ग्रामीणों को अस्वस्थ कराया कि विभागीय जानकारी लेकर लापरवाही बरतने में वह जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत कोटेया के सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे
हाथियों का आतंक सिधमा अखोरा खुर्द में फसलों का नुकसान
संवाददाता - विकास कुमार यादव
बलरामपुर - बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिधमा व अखोरा खुर्द सहित आस पास के गांव में तीन हाथियों के आने से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है, हाथियों ने कई किसानों के फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं, हाथियों ने पांच एकड़ में लगे राजेश कुशवाहा के तरबुज के फसलों को रौंद दिया, वहीं अन्य किसानों के फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ेगा, हाथियों के आने से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं,बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण के घर को भी हाथियों ने गिरा दिया, जिससे उनका काफी
नुकसान हुआ है,पिछले छः-सात दिनों से राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का प्रवेश हुआ है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है,
किसानों ने मांग की है कि वन विभाग हाथियों को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए और उन्हें नुकसान से बचाए,अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और किसानों को नुकसान से कैसे बचाता है।
संगम अभियान की गूंज जल संरक्षण, कृषि एवं आजीविका विकास पर केन्द्रित कार्यशाला संपन्न
राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी
एमसीबी/22 अप्रैल 2025/ मनरेगा संगम अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, कृषि नवाचार एवं आजीविका संवर्धन को लेकर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, इस आयोजन से ग्राम विकास की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया गया । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल अधिकारियों को जागरूक किया, बल्कि विभिन्न विभागों के समन्वय को भी सशक्त किया। जनपद पंचायत के अमृत सदन सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले एवं ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने जल संसाधन प्रबंधन, टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ और ग्रामीण आजीविका के नवीन उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य तथा जल संसाधन विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। संगम अभियान को जमीन पर मजबूती से उतारने के उद्देश्य से कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उप अभियंता, BPM NRLM के प्रभारी, PRP, CLF के अध्यक्ष एवं सचिव, नोडल अधिकारी एवं तकनीकी सहायक (TAS) भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, बल्कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार रणनीति निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।
भीषण गर्मी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने की स्कूल बंद करने की मांग
संवाददाता/विकास कुमार यादव /
बलरामपुर /युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंप कर सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने में तापमान बहुत ही बढ़ गया है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
गर्मी के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव
बृजेश यादव ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और दिन प्रति दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के कारण बच्चों के तबियत खराब होने से अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं।
तत्काल स्कूलों की छुट्टी की मांग
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल सभी स्कूलों की छुट्टी की जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लेना आवश्यक है।
आगे की कार्रवाई
अब देखना यह है कि कलेक्टर इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं और क्या स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जाएगा। फिलहाल, अभिभावकों और बच्चों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द होगा।
शहर में हो रहे अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन को लोगों ने कहा, मानव जाती पर आने वाला विनाश का सबसे बडा संकेत l
राजेश साहू MCB/
जिला एमसीबी मनेंद्रगढ़ शहर के रहवासी क्षेत्रो में बी पी सी एल लिमिटेड कंपनी के द्वारा अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन किए जाने के विरोध मे नगर के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ से विचार विमर्श के दौरान कहा कि बी पी सी एल कम्पनी के द्वारा गैस पाइप बिछा कर मनेंद्रगढ़, शहर में एक तरह से अन्दर ही अन्दर बारूद बिछाने का कार्य किया जा रहा है l जहां आज भी शहर के आधिकांश घरों में लोग ईंधन के रूप में लकड़ियों का इस्तेमाल करते है जिससे भविष्य में होने वाली बहुत बडी आगजनी की घटना को आमंत्रण देने के बराबर है l छत्तीसगढ़ का ये छोटा सा नगर प्राकृतिक रूप से सुन्दरता लिए हुए छोटे छोटे नदी नाला और छोटे बडे़ झरनों से घिरा हुआ है l

और एतिहासिक रूप से जाने,जाने वाली हसदेव नदी तीनों दिशाओं से मनेंद्रगढ़ शहर को ऐसे घेरे हुए प्राकृतिक,रुप से प्रकृति की गोद में बसी हुई सुशोभित है l जिसके कारण इसकी सुन्दरता देखते ही बनती है l इस प्रकृति की सुन्दरता को बनाए रखने के लिय हम इस अंडरग्राउंड हो रहे गैस कनेक्शन का विरोध करते हैं l जिससे भविष्य में होने वाली बड़ी आग जनि की घटना होने से बचा जा सके l उदाहरण -जैसे कुछ महीना पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों मे अचानक आग लग जाती है और आग इतनी भयंकर रुप लेती हुई रहवासी इलाकों को अपने चपेट में इस कदर ले लेती है l जिससे एक लाख से भी अधिक मकाने जल कर राख हो गई l जबकि अमेरिका जैसी विकसित देश जो महाशक्ति भी कहलाती है l
आग पर नियंत्रण नहीं पा सकी l तो हमारे मनेंद्रगढ़ शहर में यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना होती है तो इसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी l ऐसे में ना ही यहां ऐसा कोई अग्नि शामक यंत्र संयंत्र है जिससे आग पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके l ताकि इस प्रकार की भविष्य में होने वाली घटना से बचा जा सके l इस प्रकार लागातार शहर का गर्मी की आग से तपते रहना ही ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बडा कारण बनता है l जिससे पर्यावरण भी दूषित होती है l और वातावरण में सांस लेना भी दुभर हो जाता है l आज बड़े शहरों का आलम यह है की लोग दूषित वातावरण के कारण बड़े शहरों में रहना भी नही चाहते यदि इन छोटे शहरों की भी हालत ऐसी होगी तो लोग आखिर कहां जाएंगे l आने वाले समय में मानव जाती पर सबसे बडा विनाश का कारण यही गैस की आग ही साबित हो सकती है l

हम इस खबर के माध्यम से सरकार को अवगत कराते हैं की भविष्य में होने वाली इस भयंकर संकट से बचने के लिए अतिशीघ्र इस बहती हुई धारा के समान अग्नि को विस्थापित करने के कार्य को पूर्ण रूप से बन्द कराया जाय l छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने इस संबंध में जिला प्रशासन को हो रहे अंडरग्राउंड गैस कनेक्शन के कार्य को बंद कराने हेतु ज्ञापन भी सौंपा है l लेकिन इस विषय में ना ही जिला प्रशासन और नगरपालिका एमसीबी की अध्यक्ष श्रीमती यादव भी कुछ कहने से बच रही हैं l अब देखना यह है की भविष्य में होने वाले इस भयंकर संकट से मनेंद्रगढ़ शहर को बचाने के लिय प्रशासन कौन सा कदम उठाती है l
पेंड्रा में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रिहायशी इलाके में स्थित नंदनश्री जनरल स्टोर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग से दुकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है
पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
यह दुकान पेंड्रा से बिलासपुर-रतनपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है। दुकान में आग लगने के दौरान आसपास के घरों को सुरक्षा के लिए खाली करवाया गया। राहत की बात यह रही कि आग से आसपास के किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचा।
युवती ने मंगेतर को कराया अगवा
भिलाई/
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवक को फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया। सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने युवक हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट से पीटा। पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश की।
मामला, 18 मार्च का है। पीड़ित आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकला और खेत में रातभर छिपकर अपनी जान बचाई। जांच में पता चला किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि युवक की मंगेतर ने करवाई थी। जामुल पुलिस ने इस मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक को किडनैप किया गया उसका नाम टिकेश साहू (27 साल) है। वह ACC अडाणी सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। मार्च 2025 में टिकेश की शादी खैरागढ़ की हेमकुमारी साहू (25 साल) से तय हुई थी। 12 अप्रैल को शादी की तारीख फिक्स हुई।
युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन परिवार के दबाव में बोल नहीं पाई। हेमकुमारी का नागपुर में रहने वाले दुर्गेश साहू (22 साल) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
हेम कुमारी के कहने पर दुर्गेश ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश पर हमले का प्लान बनाया था। योजना के मुताबिक दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर भिलाई पहुंचा। यहां उन लोगों ने टिकेश के आने-जाने की रेकी की।
18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे टिकेश काम से घर लौट रहा था। टिकेश जैसे ही अपने दोस्त के साथ बाइक से निकला दुर्गेश ने उसके बगल में कार रोकी और उसके बाद उससे पता पूछा। पता पूछने के बाद पीड़ित टिकेश नंदिनी रोड की तरफ चला गया।
इसके बाद दुर्गेश ने कार को यू-टर्न लेकर टिकेश की बाइक के आगे लगा दिया। दोस्तों के साथ आरोपी प्रेमी ने टिकेश की हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद टिकेश को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण कर ले गए।
वे लोग उसे मेडेसरा ले गए। वहां भी उन लोगों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा। आरोपी उसके सिर में बड़ा सा पत्थर पटककर उसे जान से मारने वाले थे, लेकिन टिकेश अपने आपको छुड़ाकर खेत की तरफ भागा। टिकेश ने बताया कि वह अंधेरा होने के कारण अपनी जान बचाने में सफल रहा। वह खेत की तरफ भागा और पूरी रात खेत में ही छिपा रहा। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सुबह उजाला होने पर वो वहां निकला। पहले तो वो काफी दूर तक पैदल चला और आगे जाकर एक युवक से लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
एएसआई एस. साहू ने बताया कि कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता चला कि किडनैपिंग महाराष्ट्र के एक युवक ने की है, जो कि टिकेश की मंगेतर का प्रेमी है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गेश साहू और उसके एक साथी अमित वर्मा (23) को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हेमकुमारी का साजिश में हाथ होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने हेमकुमारी को भी हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। हेमकुमारी ने पुलिस को बताया कि वह टिकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने यह षड्यंत्र रचा। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
ग्राम बरतोरी में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण ग्राम के बच्चों को दिया जायेगा,
सौरभ यादव/बिहान छत्तीसगढ़/
तिल्दा नेवरा :- ग्राम बरतोरी में बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण समाज सेवक ओम सिंह ठाकुर की दादी स्व. मोगरा सिंह ठाकुर के स्मृति में ओम ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत बरतोरी के प्राथमिक शाला स्कूल में गांव के बच्चों के कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए दो कंप्यूटर प्रदान किया गया हैं,
जिसमें बच्चों को कम्प्यूटर से बेसिक जानकारी प्राप्त होंगे और अपने गांव ,और अपने परिवार का नाम रोशन करंगे आपको बता दें कि कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ ओम ठाकुर के माता, विजयलक्ष्मी और पिता दीप सिंह ठाकुर के द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया । कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक संदीप वर्मा को रखा गया है
जिसका मानदेय भी ओम ठाकुर द्वारा दिया जाएगा।जिसमें इस शुभ अवसर में वाणीसिंह ,ज्योति यादव,मेघा,रोशनी,कुसुम, वेदकुमारी,अहमद खान, हनी यादव,रुद्र,शुभम,संदीप यादव,डिम्पल,लीसा,साक्षी वर्मा एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे,
सट्टा संचालित करते सटोरिया ऋषभ तलेरिया गिरफ्तार! ------------- सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10,500रूपये जब्त ।
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़/
तिल्दा-नेवरा। नगर के दुर्गा मंदिर गोदड़ी धाम के पिछे एस बी आई बैंक के सामने संट्टा संचालित करते एक ब्यक्ति को एण्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट व तिल्दा-नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा । बीते दिन एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्रांन्तर्गत दुर्गा मंदिर के समीप एक ब्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है
,जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट व तिल्दा-नेवरा पुलिस उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया । रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते आरोपी ऋषभ तलरेजा तिल्दा-नेवरा निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 10,500/ रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त कर सटोरिया के विरुद्ध तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया ।
कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा,एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय,सउनि गेदूराम नवरंग,प्रधान आरक्षक कृपा सिंधु पटेल आर धनंजय गोस्वामी,संजय मरकाम, प्रकाश नारायण पात्रे ,तथा विधानसभा से प्र . आर . सुखदेव बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
होटल में फंदे से झूलता मिला व्यवसायी, सुसाइड नोट बरामद
अंबिकापुर/
अंबिकापुर के बस स्टैंड के पास स्थित एसआर होटल में युवा व्यवसायी का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। व्यवसायी ने गुरुवार दोपहर होटल में चेक-इन किया था। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। होटल मालिक की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, मूलतः सीतापुर निवासी मनीष गुप्ता (34 साल) बस स्टैंड के पास एसआर होटल में गुरुवार दोपहर पहुंचा और कमरा नंबर 103 बुक किया। उसने होटल संचालक से कहा कि उसके सीने में दर्द है और वह आराम करना चाहता है। शाम को होटल के कर्मचारियों ने रात में खाना खाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। होटल संचालक ने बताया कि सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। बगल के कमरे से रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो मनीष गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मनीष गुप्ता द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा।
मनीष गुप्ता वर्तमान में गंगापुर में किराए के मकान में रह रहा था। गंगापुर में ही उसने कपड़े की दुकान खोला था। 17 अप्रैल को वह गंगापुर स्थित घर से कपड़े की थोक दुकान संचालक को पैसे RTGS करने के नाम पर निकला था। वह दोपहर में दर्रीपारा स्थित ससुराल भी गया। वहां उसने रुपए RTGS करने की जानकारी दी और गंगापुर लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
देर शाम तक मनीष गुप्ता घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने अपने भाई संजय साहू को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर वे कोतवाली थाने भी पहुंचे। पुलिस ने रात 11 बजे फोन को ट्रेस करने का आश्वासन दिया। अगले दिन सुबह थाने बुलाया। जब वे थाने पहुंचे तो 10 मिनट बाद ही उन्हें मनीष गुप्ता के शव मिलने की खबर मिली। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। घरेलू विवाद की बात भी सामने आ रही है।
मृतक के साले दर्रीपारा निवासी संजय साहू ने बताया कि सुसाइड नोट में उसने अपने आठ साल के इकलौते बेटे को लिखा है कि जो मैं किया हूं, वह तुम मत करना। कुछ पैसों के लेन-देन की बात भी लिखी है। उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।
परिवारजनों ने बताया कि मनीष गुप्ता की सीतापुर में मोबाइल की दुकान थी। पारिवारिक हिस्से में मिली दुकान को उसने करीब दो वर्ष पूर्व ही बेच दिया था। वह अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहा था। उसने अंबिकापुर में एक राइस मिल में भी काम किया था। उसने राइस मिल संचालक से पैसे भी उधार लिया था, जिसे वह वापस नहीं कर पाया था।
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट...1 मौत और 2 घायल
रायगढ़/
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में धमाका हुआ है। ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे हादसा हुआ। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर का नाम आयुष बिश्नोई (24) है, जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था। वहीं ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है। दोनों की हालात नाजुक है।
दरअसल, जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस गारे पेलमा 4/3 और 4/4 माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था। ब्लास्टिंग के दौरान खदान में 14-15 मजदूर थे। वहीं कुछ मजदूर ब्लास्टिंग वैन के अंदर बैठे थे, तभी एक बड़ा सा पत्थर टूटकर वैन के भीतर घुसा।
इस दौरान वैन पर पत्थर पड़ने से वैन के पीछे का दरवाजा टूट गया। अंदर बैठे मजदूर आयुष बिश्नोई को पत्थर सीधा जाकर लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पत्थर साथी मजदूरों को भी लगा, जिससे उनको भी गंभीर चोट आई है। मजदूरों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद फौरन प्रबंधन को जानकारी दी गई, तब तक एक की जान चली गई थी। वहीं 2 मजदूर साथी तड़प रहे थे। दोनों को घायलों को सावित्री नगर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है।
तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ है, हमारी टीम पता लगा रही है। वहीं हादसे पर प्रबंधन की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर का नाम आयुष बिश्नोई (24) है, जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था। वहीं ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है। दोनों की हालात नाजुक है।
PM आवास दिलाऊंगा बोलकर महिला से 8 बार रेप
बिलासपुर/
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व नेता ने महिला से रेप किया है। महिला के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। PM आवास दिलाऊंगा कहकर झांसे में लिया और 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम काशी रात्रे है, जो गुरुघासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस से पार्षद रह चुका है। महिला भैया कहती थी, लेकिन आरोपी ने भाई-बहन के रिश्ते को भी नहीं माना। करीब 8 बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया।
38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2002 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के चलते वह 2003 से सिविल लाइन क्षेत्र में अकेली रह रही है। इसी बीच काशी रात्रे से उसकी जान-पहचान हुई थी। वह उसे 'भइया' कहती थी।
आरोपी ने इसी रिश्ते का फायदा उठाकर महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया।
पीड़िता के अनुसार, 2 मार्च 2022 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी। दोपहर करीब तीन बजे काशी रात्रे वहां पहुंचा। आवास योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की।
रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता की सहेली को पानी लाने के बहाने रसोई में भेज दिया। इसके बाद वह महिला के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 20 जनवरी 2025 तक उसे डरा-धमका कर करीब आठ बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी को बताई, तो उसने गर्भपात की दवा देकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 50 हजार रुपए ले लिए। अब वह न सिर्फ महिला को बदनाम करने, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
घर में हुई डिलीवरी, सरगुजा में 4 घंटे बाद तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, नवजात की मौत
सरगुजा/
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में विशेष संरक्षित जनजाति वर्ग की गर्भवती महिला को घर से अस्पताल जाने के लिए महतारी एक्सप्रेस नहीं मिली। जिस कारण उसकी घर में ही डिलीवरी हो गई। उसके बाद उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने पर नवजात की तबीयत बिगड़ गई।
उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन नवजात को ले जाने के लिए 4 घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिली। जिससे नवजात की मौत हो गई। इस पर उदयपुर बीएमओ ने कहा कि, मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के सोनतराई के आश्रित ग्राम मृगाडांड निवासी विशेष जनजाति वर्ग की दुर्गावती पंडो (26) 9 महीने की गर्भवती थी। 16 अप्रैल की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गांव की मितानिन ने महतारी एक्सप्रेस 102 को फोन किया।
महतारी एक्सप्रेस के नहीं पहुंचने पर मितानिन ने घर में ही डिलीवरी कराई। जब तक महतारी एक्सप्रेस पहुंची, बच्चे की सांस फूलने लगी। देरी से पहुंचने के बाद दोनों को महतारी एक्सप्रेस से ही उदयपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच की। बच्चे का नाल काटा गया और सिंकाई की गई।
डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि बच्चे ने गंदा पानी पी लिया है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मितानिन ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। परिजन एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन 4 घंटे बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। शाम करीब 6 बजे नवजात की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
नवजात की मौत के बाद 108 से फोन आया कि, एम्बुलेंस पहुंच रही है। जिसके बाद परिजन रात 11 बजे घर लौट गए।
इस मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर योगेंद्र पैकरा ने बताया कि, समय पर गर्भवती महिला की अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से बच्चे का सही देखरेख नहीं हो सका। इस कारण उसकी मौत हो गई। कॉल करने के घंटों बाद भी एम्बुलेंस नहीं मिलने को लेकर बीएमओ ने कहा कि, इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
झूठा प्रलोभन देकर स्कीन चलाकर रकम प्राप्त कर धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार* 2500/रू प्रतिमाह की दर से करा रहा था रकम जमा
सौरभ यादव बिहान छत्तीसगढ़/
तिल्दा नेवरा/
थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नेभन कुमार ताम्रकार ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ऋषभ गोयल निवासी नेवरा का जो खरोरा में ऋषभ आॅटो मोबाईल्स में एक स्कीम चलाया है जिसमें 2500 रुपये हर महीना जमा करना है,
तथा उसके बाद में 24 माह पूर्ण होने के बाद एक साथ 60 हजार रुपये वापस मिलेगा और यदि पैसा नहीं चाहिये तो एक टीवीएस कंपनी का दोपहिया वाहन मिलेगा तथा हर माह एक लक्की ड्रा निकाला जायेगा जिसमें जिस व्यक्ति का नाम निकलेगा उसे उसी माह नगद 60,000/रू अथवा एक टीवीएस कंपनी का दोपहिया वाहन दिया जायेगा कि ऋषभ गोयल के द्वारा स्कीम का पालन न करते हुये प्रार्थी एवं अन्य लोगो को उक्त स्कीम के बारे में बताकर झुठा प्रलोभन देकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्वेश्य से छलपूर्वक पैसा जमा करवाकर कुल 6,83,500/रुपये प्राप्त कर धोखाधडी किया है
कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी ऋषभ गोयल को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
ग्राम बेदमी में 17 वर्षीय बालिका का रोका गया बाल विवाह
सूरजपुर/
कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देश पर दूरस्थ ग्राम बेदमी विकासखण्ड ओड़गी में एक 17 वर्ष 6 माह की बालिका के विवाह की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा काफी समझाइश के बाद बाल विवाह को स्थगित कराया गया तथा पूर्व में रोके गए बाल विवाह का फालोआप किया गया।
बाल विवाह रोकथाम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, परियोजना अधिकारी ओडगी जागेशवर साहु, क्षेत्र कि पर्यवेक्षक ज्योति राज ओआरडब्लु पवन धीवर, चाईल्ड हेल्पलाईन से कु शीतल सिंह, सरपंच बसंत नाग व थाना रमकोला के पुलिस बल उपस्थित थे।
सफलता की कहानी मनरेगा योजना बना दिव्यांग दम्पति का सहारा
सूरजपुर/
यह कहानी ग्राम पंचायत खजुरी जनपद पंचायत प्रतापपुर जिला सूरजपुर के दिव्यांग पति व पत्नी की है। जो जन्म से ही आंखों की रोशनी खो चुके हैं विवाह के बाद जीवन यापन में आई आर्थिक तंगी मे मनरेगा योजना सहारा बना है। जन्म से ही इस दिव्यांगता के अभिशाप को ढोकर चल रहे दंपत्ति के सामने आर्थिक मदद के तौर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल से जिला प्रशासन के द्वारा इनकी जीवन शैली में सुधार हेतु कई योजनाओं का लाभ देते हुए इस दंपत्ति का मनरेगा में जॉब कार्ड बनाया गया और दंपत्ति कार्यस्थल पर मजदूरों को पानी पिलाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन भी कर रहे हैं। ग्राम पंचायत खजुरी में श्यामसाय पैकरा एवं उनकी पत्नी निरपति दोनो आंखों से दिव्यांग है।
इनके पास कोई काम नहीं होने की स्थिति में सोसायटी से मिलने वाला राशन एवं निरपति को मिलने वाला पेंशन ही इनके जीवन निर्वाह करने का साधन था। बढ़ती महंगाई में दम्पत्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना कर पड़ रहा था, जिससें जिला प्रशासन के सामने गुहार लगाकर अपने लिए रोजगार सृजन किया व मनरेगा में जाबकार्ड बनवा कर मजदूरों को पानी पिलाकर जीवनयापन कर रहे हैं। आर्थिक और कई समस्याओं से जूझ रहे इस दिव्यांग जोड़े के नाम जॉबकार्ड जारी होने तथा अब मजदूरी मिलने के बाद इनके सामने भरण पोषण की समस्या खत्म हो गई है।
जिला प्रशासन के नजर में आने से इनको जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जा रहा हैं। बहरहाल जन्म से ही इस दिव्यांगता के अभिशाप को ढोकर चल रहे दंपत्ति के सामने आर्थिक मदद के तौर पर मनरेगा जॉंबकार्ड जारी कर रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस दम्पत्ति ने विकट परिस्थिति में भी भीख मांगकर गुजारा करने की बजाय अपने लिए रोजगार का सृजन किया है और कार्यस्थल पर मजदूरों को पानी पिलाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन भी कर रहे हैं। शासन की मंशानुरूप मनरेगा इस बेसहारा परिवार के लिए बड़ा सहारा बन गया है।
50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया राजस्व निरीक्षक
गौरेला/
छत्तीसगढ़ के गौरेला तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा है। दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया। दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
मामले में शिकायतकर्ता रंजीत सिंह राठौर (30) ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रंजीत ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी हैं। राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे थे।
दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से शिकायतकर्ता को लगातार घुमा रहे थे। वे काम नहीं कर रहे थे और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे। परेशान होकर रंजीत ने एसीबी में शिकायत की।
इसके बाद प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने RI को 50 हजार रुपए दिए। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।