देश दुनिया

जम्मू-कश्मीर में सेना की 10 घंटे में दूसरी मुठभेड़:कुलगाम में आतंकी छिपे हैं, फायरिंग जारी; सुबह बारामूला में दो घुसपैठिए मार गिराए थे

कुलगाम 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बुधवार शाम को तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा। आतंकी यहां एक घर में छिपे हैं। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजा गया है।

आज सुबह ही बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यहां भी सर्चिंग जारी है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।

आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। इससे एक दिन पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यहां भी बड़े स्तर पर आतंकियों की सर्चिंग जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image