राजधानी

यूनिवर्सिटी ने PHD छात्र को हॉस्टल से निकाला

रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले पीएचडी छात्र सुजीत सुमेर को यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।

जिसके बाद IGKV कुलपति कार्यालय के बाहर बिस्तर लेकर पहुंचे छात्र ने न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया । वहीं, हॉस्टल से पीएचडी स्कॉलर को हटाए जाने के विरोध में NSUI के कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासनिक कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

सुजीत ने कहा कि अगर कोई दलित छात्र पढ़ने लिखने में ज्यादा आगे बढ़ जाता है और कला साहित्य में आगे उन्नति करने लगता है तो विश्वविद्यालय के लोगों को यह अच्छा नहीं लगता। यूनिवर्सिटी में दलित को कुचलने की मानसिकता हावी है। विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग से पीएचडी कर रहे छात्र सुजीत सुमेर ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, तो हॉस्टल से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया गया।

छात्र को हॉस्टल से बाहर निकाले जाने के बाद बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात छात्र के साथ बैठकर प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओें ने कहा कि विश्वविद्यालय में घोटाले और भेदभाव उजागर करने के बाद यह कार्रवाई करने के बाद छात्र को उसके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि यह निष्कासन दलित छात्र की आवाज दबाने की साज़िश है। विश्वविद्यालय आम छात्रों की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर ABVP से जुड़े लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही है।

पीएचडी स्कॉलर सुजीत ने बताया कि बुधवार देर रात प्रदर्शन करने और प्रशासनिक भवन के बाहर रहने के बाद कुछ प्रोफेसर आए थे। उन्होंने मौखिक पटाक्षेप करते हुए मुझे हॉस्टल में रहने की बात कही है। फिलहाल अभी मैं हॉस्टल में ही हूं, लेकिन जब तक लिखित आदेश नहीं आएगा वे आगे भी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image