राजधानी

17 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर

ओडिशा से गांजा लाकर उसे उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों ने रायपुर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी करके पुलिस ने दबोचा। आरोपियों से 17 किलो गांजा पुलिसकर्मियों ने जब्त किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा राघवेन्द्र सिंह और झम्मन सिंह बताया जा रहा है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है।

गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली, कि प्लेटफार्म नंबर 7 पर दो तस्कर गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने आरपीएफ की टीम के साथ मिलकर आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राघवेंद्र सिंह (22) निवासी कानपुर देहात और झम्मन सिंह (38) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 17 किलो 949 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 27 हजार रुपए आंकी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image