राजधानी

जीरो पावर कट’ की ओर छत्तीसगढ़: रजत महोत्सव में विद्युत विभाग के योगदान की गूंज

रायपुर। सी.एस.ई.बी. मैदान, गुढियारी (रायपुर) में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26’ समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विद्युत विकास की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को ‘जीरो पावर कट’ राज्य बनाने की दिशा में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन, वितरण और आपूर्ति के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों की प्रगति सीधे तौर पर सशक्त विद्युत व्यवस्था से जुड़ी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने तकनीकी नवाचार, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ आम जनता को विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराकर विकास की रफ्तार को तेज किया है।

रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड और उपभोक्ता संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री मोतीलाल साहू विधायक अनुज शर्मा जी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्युत विभाग की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास का मजबूत स्तंभ बताया

Leave Your Comment

Click to reload image