राजधानी

भूमि कब्जा को लेकर पंचायत प्रतिनिधि पर उठा सवाल । ---------- पीड़ित ने न्यायालय की लगाई गुहार , निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

सौरभ यादव / बिहान छत्तीसगढ़

न्यायालय में लंबित प्रकरण के बावजूद भूमि पर सरपंच के द्वारा किया जा रहा हस्तक्षेप।
------------
तिल्दा-नेवरा।

भूमि अतिक्रमण के मामले पर पंचायत प्रतिनिधि की एकतरफा कार्रवाई से क्षुब्ध पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की गुहार लगाई है । पीड़ित पक्ष का कहना है कि सरपंच के द्वारा दुर्भावना वंश मेरे पुर्वजों द्वारा 25 वर्ष पूर्व से काबिज भूमि से बेदखल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जबकि उसी जमीन की एक बड़े भू भाग पर स्वयं सरपंच व उनके परिवार का अवैध कब्जा है ।उन पर कोई कार्रवाई ‌नही होना पक्षपाती पूर्ण रवैया को दर्शा रहा है । मामला रायपुर जिला तिल्दा-नेवरा जनपद क्षेत्र ग्राम परसदा का है , बताया जा रहा है कि परसदा निवासी पीड़ित छन्नु लाल मार्कंडेय के पूर्वजों के द्वारा खसरा क्रमांक 595/1- 2 की भूमि पर 25 वर्ष पूर्व से काबिज होकर कास्तकारी किया जाता रहा है ,वहीं इसके एक बड़े भूभाग  पर सरपंच के परिजनों का कब्जा है ।विगत वर्ष उक्त भूमि पर पानी टंकी निर्माण को लेकर विवाद उठा था ,उस समय पीड़ित छन्नु लाल मार्कंडेय ने मामले की नजाकत को समझते हुए पानी टंकी निर्माण हेतु काबिज भूमि के हिस्सा को छोड़ने की सहमति जाहिर की थी

, लेकिन अब शेष बंचे भूमि के हिस्सा पर वर्तमान सरपंच के द्वारा महिला भवन बनाने का हवाला देकर कब्जा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पर  स्वयं की परिवार  के द्वारा काबिज भूमि को लेकर संरक्षण देने का आरोप, है। बताया  जा रहा है कि पीड़ित छन्नु लाल मार्कंडेय के क़ाबिज भूमि को लेकर  ब्यवहार न्यायालय में अभी प्रकरण लंबित है ,उसके बावजूद सरपंच के द्वारा पक्षपाती पूर्ण कब्जा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ‌। इस मामले पर पीड़ित छन्नु लाल मार्कंडेय का कहना है कि सत्ता के पांवर में मदहोश सरपंच के द्वारा दमनकारी नीति अपनाई जा रही है ।

उनके द्वारा दबंगता पूर्वक काबिज भूमि पर मलमा डाला जा रहा है । उन्होंने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि संबंधित भूमि के एक बडा हिस्सा पर  सरपंच ,व उनके परिवार का अवैध कब्जा है ,अगर शासन प्रशासन के नजर में जब मैनै अवैध कब्जा किया है जो फिर उसी जमीन के एक बडा हिस्सा में सरपंच व उनके परिजन  जो अवैध कब्जा जमाये बैठे हुए हैं ,वह भी उतने ही गुनाहगार है उनका भी बेदखली होना चाहिए , उन्होंने संबंधित विभाग को चिन्हांकित भूमि सहित जानकारी देते हुए अन्य ब्यक्तियो के द्वारा किये गये अवैध कब्जा को हटाने का मांग किया है । इस मामले पर पीड़ित पक्ष के द्वारा ग्राम सांकरा में आयोजित सुशासन त्योहार मे संबंधित विभाग से शिकायत भी किया गया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image