छत्तीसगढ़ के मुन्नाभाई MBBS स्टूडेंट:
गरियाबंद
जगदलपुर के स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 2 MBBS स्टूडेंट को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर एक युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए लिए थे। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद दोनों पर कार्रवाई हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों स्टूडेंट छत्तीसगढ़ में हुए मुन्नाभाई केस में भी जेल जा चुके है। आरोपियों ने साल 2009 में महासमुंद जिले में हुई पीएमटी की परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी की जगह दूसरे अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाया था।
पुलिस के मुताबिक, ज्यादा पैसे के लालच और ज्यादा खर्च करने की आदत के कारण वे पिछले 15 सालों से लगातार करोड़ों की ठगी की घटना को अंजाम दे चुके है। दोनों 2007 से कॉलेज में एडमिशन लिए थे। कई बार फेल हो चुके है अब भी पढ़ाई जारी रखी है।
गरियाबंद जिले के रहने वाले चंद्रशेखर सेन और उसका साथी निखिल राज सिंह जो कि उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। दोनों साल 2007 में पीएमटी परीक्षा पास किये थे। जिसके बाद दोनों ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एडमिशन लिया था।
वहीं पर दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद बहुत जल्दी, बहुत ज्यादा पैसे कमाने के लालच में मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों को फर्जी तरीके से पीएमटी परीक्षा पास कराने और उसके एवज में अवैध धन कमाने के उद्देश्य से कुछ लोगों को दूसरे राज्यों से बुलाकर, पीएमटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी के जगह परीक्षा में बैठाकर पास कराने का ठेका लेने की शुरुआत करने की सोची
पुलिस टीम ने पहले गरियाबंद के कनसिंघी निवासी चंद्रशेखर उर्फ चंदन सेन को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी निखिल राज ट्रेन से भाग रहा है। तत्काल ट्रेन के लोकेशन के आधार पर आरपीएफ बिलासपुर और पेंड्रारोड की मदद से झांसी निवासी निखिल राज को पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले भी दो बार पीएमटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा (मुन्नाभाई प्रकरण) के आरोप में जेल जा चुके हैं। वे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
उक्त प्रकरण में प्रार्थी और आरोपीगण से पूछताछ में मिले साक्ष्य के आधार पर धारा 111, 318 (4), 338, 336 (3), 340 (1)(2) बीएनएस की धारा अपराध में जोड़ी गई है। दोनों आरोपीगण के खिलाफ राज्य एवं राज्य के बाहर अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के बहुत से अपराध पंजीबद्ध है।
गरियाबंद पुलिस ने फर्जी गैर जमानती वारंट के जरिए एक युवक से एक लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।