अमित बघेल को संतों ने बताया गलत, 5 हजार इनाम
रायपुर
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अमित बघेल की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी करेगी।
अखिल भारतीय संत समिति ने रायपुर के दूधाधारी मठ में आयोजित विशेष बैठक में अमित बघेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में छत्तीसगढ़ी-सिंधी समाज के संत भी मौजूद रहे। उन्होंने अमित बघेल के बयानों को गलत बताया। समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बैठक में महंत रामसुंदर दास, राजीव लोचन महाराज, महा मंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, रामरूप दास, सीताराम दास, बसंत बिहारी दास, राधामोहन दास, अवधबिहारी दास और संत युधिष्ठर लाल मौजूद थे।