राजधानी

अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद यह आपत्तिजनक टिप्पणी की

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। इनका अपमान क्यों नहीं करते हैं।

अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद यह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब इस बयान के विरोध में प्रदेशभर में अग्रवाल समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है।

अग्रवाल समाज का कहना है कि, महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी असहनीय है, बघेल माफी मांगे। समाज के लोगों ने कहा कि, अमित बघेल को जेल में डालना चाहिए। इसके विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। रायगढ़ में समाज के प्रतिनिधियों ने SP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जबकि सरगुजा में कोतवाली थाने के सामने धरना दिया गया।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। इनका अपमान क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कौन है अग्रसेन। चोर है या झूठा है। क्या जानते हैं। पाकिस्तानी सिंधी। मछली वाले भगवान, उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस कार्रवाई के बीच में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेताओं ने अनर्गल बयान दिया।

अग्रसेन महाराज का बड़ा योगदान रहा है।

हम उनके वंशज हैं, दाऊ कल्याण सिंह ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 1900 एकड़ जमीन कृषि विश्वविद्यालय को दी। स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए DKS अस्पताल का निर्माण करवाया गया। आज जिस जगह पर एम्स अस्पताल बना हुआ है वहां पर की 250 एकड़ जमीन भी समाज ने दी है। दूधाधारी मंदिर को दाऊ दीनानाथ ने बनवाया है।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के कोई भी अन्य समाज के लोग कभी भी किसी दूसरे समाज के लोगों को गाली नहीं देते। इन नेताओं को छत्तीसगढ़ को बांटने का अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ और यहां के महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। अमित बघेल का बयान निंदनीय है उन्हें माफी मांगना चाहिए। आज समाज की बैठक के बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग पर विचार किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image