संभव कंपनी कुथरेल में किसान की जमीन पर कब्जा, आंदोलन की तैयारी बारिश से टली – छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दी चेतावनी
गोविंद राम ब्यूरो बलौदा बाज़ार
कुथरेल क्षेत्र में किसान और उद्योगपति के बीच जमीन विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक किसान पिछले 50 सालों से 3.5 एकड़ जमीन पर खेती कर रहा है, जो पंचायत द्वारा गुज़र-बसर के लिए दी गई थी। अब एक उद्योगपति ने पटवारी से मिलीभगत कर जमीन का नामांतरण अपने नाम पर करा लिया और पोल खंभा लगाकर कब्जा कर लिया है।
किसान ने जब विरोध किया, तो उसे पुलिस के जरिए जेल में डालने की धमकी दी गई। मामला जब थाना पहुंचा, तब किसान क्रान्ति सेना और थाना प्रभारी की बैठक में यह साफ हुआ कि किसान का कब्जा पूरी तरह वैध और पुराना है। वहीं, पटवारी ने तबियत खराब का बहाना बनाकर जांच से दूरी बनाई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विवाद अब तहसीलदार कार्यालय पहुंचा, जहां से उद्योगपति को जमीन छोड़ने का आदेश दिया गया, लेकिन अब तक उस आदेश पर कोई अमल नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर किसान क्रान्ति सेना (CKS) और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की थी, पर लगातार बारिश के कारण आंदोलन को फिलहाल टालना पड़ा। संगठन का कहना है कि मौसम साफ होते ही प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
गोविन्द वर्मा – जिला उपाध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण
उमेश निषाद – JCP धरसींवा खंड अध्यक्ष
विमल टंडन –धरसींवा खंड अध्यक्ष
सागर वर्मा – JCP रायपुर ग्रामीण जिला सचिव
महेश साहू –धरसींवा खंड संगठन सचिव बिट्टू डहरिया –पार महामंत्री महावीर साहू – सदस्यराहुल साहू
राजकुमार यादव – पार अध्यक्ष
दीपक साहू – JCP पार उपाध्यक्ष
इन सभी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो संभाव कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।