राजधानी

पलारी में कृषि अधिकारियों का ऑनलाइन कार्य बहिष्कार, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट
पलारी:-


छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ विकासखण्ड पलारी ने प्रांतीय आह्वान पर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की राह पकड़ ली है। इसी क्रम में आंदोलन के दूसरे चरण के तहत दिनांक 15 सितम्बर 2025 को संघ के सदस्यों ने ऑनलाइन विभागीय कार्य का बहिष्कार करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक निकुंज को ज्ञापन सौंपा।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी 23 सितम्बर को जिला स्तर पर रैली निकालकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अश्वनी कुमार साहू, श्री राजू कुमार टाण्डे, श्री सिद्धार्थ बघेल, श्री जितेन्द्र कुमार साहू, श्री लक्ष्मीकांत कश्यप एवं श्री सत्यभुवन पैंकरा उपस्थित रहे।
प्रमुख 9 सूत्रीय मांगें में  ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन (4300 ग्रेड पे)।कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण। स्थायी भत्ता (Fix TA) बढ़ाकर ₹2500 करने की मांग। कार्य संपादन हेतु मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप व स्टेशनरी संसाधन भत्ता।
अतिरिक्त प्रभार मिलने पर अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता। पदनाम संशोधित कर कृषि विस्तार अधिकारी किया जाए।
 गैर-विभागीय कार्यों में ड्यूटी से मुक्त किया जाए। आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियों में हो एवं DBT प्रणाली लागू की जाए।लम्बित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। संघ का कहना है कि कृषि विकास एवं ग्रामीण विस्तार अधिकारी लगातार किसानों तक योजनाओं को पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उचित संसाधन, सम्मानजनक भत्ता व पदोन्नति के अभाव में उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। अब सभी की निगाहें सरकार की ओर हैं कि क्या आगामी चरण में आंदोलन को जिला स्तरीय रैली तक बढ़ने दिया जाएगा या समय रहते मांगों का निराकरण होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image