यूरो प्रतीक कंपनी हड़पने के मुख्य आरोपी महेंद गोयनका के आफिस पर छाप।
रायपुर
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के कोतमा से आ कर रायपुर में रहने वाले महेन्द्र गोयनका पर कोलकाता में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है जिस के बाद कोलकाता पुलिस ने रायपुर पुलिस की मदद से फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में स्थित महेंद्र गोयनका के आफिस में छाप मारा हालांकि छापे के दौरान महेन्द्र गोयनका, मनीष गोयनका, सुनील अग्रवाल और अन्य आरोपी नहीं मिले
गोयनका भाइयों से जुड़े अन्य साथियों पर कटनी के माधव नगर थाने में इसी तरह के धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है
इस से पहले इस केस में कोलकाता पुलिस ने महेंद्र गोयनका के कोतमा स्थित आफिस पर भी दो दिन पहले छापा मारा था कोलकाता पुलिस ने कोतमा स्थित हीरो शोरूम और अन्य सबंधित स्थानों पर छाप मारी कर सबूत इकट्ठे किए थे।
महेंद्र गोयनका, मनीष गोयनका, सुनील कुमार अग्रवाल और अन्य सहयोगियों पर आरोप है कि इन सभी ने फर्जी दस्तावेज बना कर एक कंपनी अवैध कब्जा करने की साजिश रची।
धोखाधड़ी की शिकायत होने के बाद कोलकाता पुलिस ने विवेचना की जांच पूरी होने के बाद कोलकाता पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420,467,468, और 120B के तहत मामला दर्ज किया ये सारे छापे इसी मामले के तहत मरे जा रहे हैं । फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे