मेकाहारा में रेबीज-पेंशेट की मौत...
रायपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 8 महीने पहले एक युवक को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 2 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संतोष ध्रुव (38) है। वह तखतपुर का रहने वाला था। मरीज की मौत पर अफवाह उड़ी थी कि उसने अस्पताल की छत से कूदकर खुदकुशी की है। अफवाह पर सवालों के घेरे के बीच अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज की मौत इलाज के दौरान हुई है। वहीं चोट को लेकर मेकाहारा हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद खराब थी। वार्ड से सुबह संतोष अचानक भाग गया था। गार्डस ने खोजबीन के दौरान उसे कोविड वार्ड के बाहर पाया। इसी भाग-दौड़ के बीच संतोष को चोट लगी होगी।
ओमप्रकाश ने बताया कि 8 महीने तक उसे कुछ हुआ भी नहीं, लेकिन तीन दिन पहले 31 जुलाई को अचानक उसका व्यवहार बदलने का लगा। लार टपकने लगी, वो आउट ऑफ कंट्रोल होने लगा था। वहीं मरीज के सुसाइड पर कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य ने या उन्होंने संतोष को कूदते नहीं देखा।
मरीज को इलाज के लिए मेकाहारा लेकर आए उसके दोस्त ओम प्रकाश निर्मलकर ने बताया कि करीब 8 महीने पहले संतोष मजदूरी कर लौट रहा था। इसी दौरान उसे कुत्ते के एक पिल्ले ने काट लिया था। संतोष ने उस समय ध्यान नहीं दिया।