राजधानी

कुम्हारी टोल प्लाजा में आम जनता से हो रही वसूली

रायपुर

रायपुर भिलाई नेशनल हाईवे बने कुम्हारी टोलनाका में गाड़ी चालकों से टोल वसूलने के मामले में कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार हर दिन टोल नाका से हजारो गाड़ियों गुजरती है। इन गाड़ियों से अवैध रुप से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से टोल नाका वसूलने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने बताया, कि बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कुम्हारी टोल प्लाजा को अवैध बताकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उसे बंद कराने की मांग की है। इसके बाद भी कुम्हारी टोल नाका से गुजरने वाले वाहन चालकों से पैसा लिया जा रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को टोल टैक्स घोटाला नाम दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य सरकार से सवाल किया है, कि अवैध वसूली का पैसा किस खाते में जा रहा, इसकी जांच होनी चाहिए और वूसली करने वाले लोगों पर एक्शन लिया जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, कि भाजपा सांसद ने टोल प्लाजा को अवैध बताकर भाजपा सरकार की अवैध वसूली की पोल खोल दी। बीते दिनों सांसद इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करके इस संबंध में दस्तावेज भी दिए। कांग्रेस आम जनता टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आवाज उठा रही है। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता कई बार इसको बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी शिकायत पत्र सौंप चुके हैं उसके बाद भी टोल टैक्स वसूली कुम्हारी टोल नाका में बंद नहीं हो रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image