DEO की लापरवाही भारी पड़ी :POCSO की चेतावनी के बाद भी CBSE स्कूल मे घटी घटना, NHRCCB ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
जगदलपुर, बस्तर
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो - NHRCCB, बस्तर संभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसी उदासीनता के कारण बस्तर जिले के एक CBSE स्कूल में POCSO अधिनियम से जुड़ी घटना घटित हुई है।
NHRCCB ने पहले ही दिनांक 05/08/2025 को जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि जिले के अधिकांश CBSE संबद्ध स्कूलों में फीस नियमन, RTE, POCSO, POSH और बाल अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है। संगठन ने स्कूलों में औचक निरीक्षण, POCSO शिकायत पेटिका लगाने, POCSO जागरूकता कार्यकर्म, POSH Internal Complaint Committee गठित करने और अभिभावकों-शिक्षकों के लिए जागरूकता शिविर चलाने की मांग की थी। लेकिन DEO कार्यालय द्वारा इस महत्वपूर्ण पत्र पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
NHRCCB के संभागीय अध्यक्ष जगमोहन सोनी ने कहा कि जब जिम्मेदार विभाग ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होगा तो ऐसी घटनाएं होना स्वाभाविक है। यह घटना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने मांग की कि दोषी स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों पर भी तुरंत कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए।
NHRCCB ने जिला प्रशासन से मांग की है कि 7 दिन के भीतर जिले के सभी निजी और CBSE स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाए। हर स्कूल में POCSO Box, Student Counselor और POSH कमेटी अनिवार्य की जाए। यदि 15 दिन में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अभिभावकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा |