जिला

दिल्ली पब्लिक स्कूल भाटापारा द्वारा व्याख्याता मदनलाल तोमर गुरु सम्मान से सम्मानित


बिलाईगढ़ -

शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल,भाटापारा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान हेतु विशेष गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार , कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश पोपट प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि डॉ एम.एन.सिंह राज्य विज्ञान समन्वयक,सोनल केशरवानी सदस्य बाल कल्याण समिति बलौदाबाजार,बी. के. मंजू दीदी प्रजापति  ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय , निदेशक अश्वनी शर्मा द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला, विकासखण्ड-बिलाईगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के व्याख्याता मदनलाल तोमर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य,विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए गुरु सम्मान प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शाल भेंट कर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहता है।व्याख्याता मदनलाल तोमर लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।शिक्षण के साथ-साथ वे काव्य लेखन एवं साहित्यिक गतिविधियों, सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

उनके शैक्षणिक एवं साहित्यिक, सामाजिक योगदान को देखते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा द्वारा उन्हें गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।उनके इस उपलब्धि पर प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य सहित शिक्षक स्टॉफ खुरसुला तथा शिक्षकों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामना दिए।सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के कृष्ण कुमार नेताम शिक्षक,हेमंत कुमार श्रीवास, सरोजनी साहू, नैना साहनी को गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image