राजधानी

नेपाल में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए NH RCCB ने बढ़ाया सहायता का हाथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदर पाल सिंह नेपाल पहुंचकर कर रहे हैं राहत कार्य में सहयोग

रायपुर

नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से बड़े पैमाने पर जन-धन का नुकसान हुआ है। इस कठिन परिस्थिति में भारत सरकार सहित भारत के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा नेपाल के प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग किया जा रहा है।


इसी मानवीय पहल को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NH RCCB) द्वारा भी नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने एवं वितरण करने का निर्णय लिया गया है। राहत सामग्री एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें संगठन की टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


इस मानवीय अभियान के तहत NH RCCB छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदर पाल सिंह जी स्वयं नेपाल पहुंचे हुए हैं, जहां वे आपदा प्रभावित लोगों के बीच रहकर उनकी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उनकी मौजूदगी से राहत कार्य में जुटी टीम का उत्साह भी बढ़ा है।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, नेपाल में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए टीम लगातार प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्राप्त सहयोग को राहत सामग्री के रूप में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।


NH RCCB की ओर से समाज के सक्षम लोगों, सामाजिक संगठनों तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस मानवीय अभियान में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें। संगठन का कहना है कि मानवता की सेवा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती और आपदा के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है।
डॉ. जतिंदर पाल सिंह जी के नेतृत्व में NH RCCB की टीम नेपाल में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के प्रयासों में जुटी हुई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि सामूहिक सहयोग से इस राहत अभियान को और व्यापक बनाया जा सकेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image