राजनीति

चंद्रवीर चौधरी को राष्ट्रीय सनातन सेना में मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने चंद्रवीर चौधरी को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन की ओर से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई भूमिका में चौधरी संगठन की गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ उसके संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों में भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के अनुसार संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। संगठन की ओर से सनातन धर्म के मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें धार्मिक आयोजन, मंदिरों से जुड़े कार्य, गौ सेवा और सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की ओर से संगठनात्मक ढांचा राष्ट्रीय, राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर संचालित किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर चौधरी की भूमिका विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच समन्वय और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़ी होगी। वहीं प्रवक्ता के रूप में वे संगठन का आधिकारिक पक्ष रखने और गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक करने का काम करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image