राजनीति

छत्तीसगढ़ BJP ने 15 प्रकोष्ठों में तय किए चेहरे

रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए प्रदेश के 15 प्रकोष्ठों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों में संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारी की जिम्मेदारियां तय की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

जारी सूची में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक बनाया गया है। दोनों नेताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों के बीच समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

भाजपा ने कुल 15 प्रकोष्ठों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इनमें अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक समूहों से जुड़े प्रकोष्ठ शामिल हैं। पार्टी का फोकस इन प्रकोष्ठों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर है।

भाजपा लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों को संगठन विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image