राजनीति

NH-43 की बदहाली पर कांग्रेस का चक्काजाम

सरगुजा

नेशनल हाईवे-43 की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सीतापुर में चक्काजाम किया। सीतापुर से सूर के बीच करीब 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और भगत खुद सड़क पर बैठ गए।

अधिकारियों से 15 अक्टूबर के बाद सड़क का नवनिर्माण शुरू करने और उससे पहले गड्ढे भरने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद शाम 4 बजे चक्काजाम खत्म किया गया।

वहीं, अंबिकापुर में भारत माता चौक से दरिमा चौक के बीच भी सड़क की खराब हालत के कारण घंटों जाम लगा रहा। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।

चक्काजाम की सूचना पर सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा और नेशनल हाईवे के इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत और नवनिर्माण का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के मुताबिक अधिकारियों ने लिखित में दिया है कि 15 अक्टूबर के बाद नवनिर्माण का काम शुरू किया जाएगा। उससे पहले सड़क के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे। आश्वासन मिलने के बाद करीब 4 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

कांग्रेस ने जिस स्थान पर चक्काजाम किया, वहां सड़क की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर थी। प्रदर्शनकारियों ने सीतापुर-सूर के बीच खराब सड़क को लेकर सवाल उठाए। करीब 3 किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं।

बताया गया कि करीब 15 दिन पहले भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की इनोवा भी इसी सड़क पर फंस गई थी। इसके बाद चार दिन पहले बड़े गड्ढों में बोल्डर डालकर उन्हें पाटने का काम किया गया।

NH-43 पर अंबिकापुर के भारत माता चौक से दरिमा चौक के बीच बुधवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। सड़क पूरी तरह खराब होने और बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

भारी वाहनों के साथ कार समेत छोटे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की हालत पहले से खराब है। गड्ढों में बोल्डर डालने के बाद छोटे वाहनों के लिए परेशानी और बढ़ गई है।

इस सड़क के नवनिर्माण के लिए 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है, लेकिन फिलहाल सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image