राजनीति

स्मृति ईरानी-सुनील बंसल बन सकते हैं छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी:

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ संगठन में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त को अपनी नई टीम घोषित की है। इसके बाद राज्यों के प्रभारियों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संगठन और राजनीतिक गलियारों में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

सबसे चर्चित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल भी शामिल है। नितिन नवीन की नई टीम में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

संगठनात्मक राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को देखते हुए उन्हें किसी महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पर चर्चा है। राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का नाम भी संभावित चेहरों में लिया जा रहा है। बंसल लंबे समय से भाजपा के संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति से जुड़े रहे हैं। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है

राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नाम भी चर्चा में हैं। दोनों को नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए अनुभवी नेताओं को प्रभार देने की रणनीति अपना सकती है।

हालांकि, अभी तक स्मृति ईरानी, सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल या हरीश द्विवेदी में से किसी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन नामों को फिलहाल संभावित चेहरों के तौर पर ही देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व की ओर से अंतिम फैसला होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image