राजनीति

हरेली तिहार...गांव की थीम में सजेगा CM हाउस:

रायपुर

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक अंदाज में सजाया जा रहा है। नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस को गांव की थीम पर सजाया जा रहा है।

सीएम हाउस में गांव के मेलों में लगने वाले झूले भी लगाए जा रहे हैं। हरेली के मौके पर यहां आने वाले नेता और वीआईपी गेड़ी चढ़ते नजर आएंगे।

वहीं, नेता-मंत्री और विधायक पारंपरिक झूलों का आनंद लेते भी दिखेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकार भी शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ी लोकगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। मुख्यमंत्री निवास को भी इसी पारंपरिक और ग्रामीण थीम के अनुसार सजाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image