रोलबोल के अपकमिंग-सीजन में शामिल हो सकते हैंं चिराग पासवान:
रायपुर
रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को शामिल होने के लिए इनविटेशन दिया गया है। रोलबोल की टीम ने उनसे मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी और उन्हें इनविटेशन दिया।
इस दौरान चिराग पासवान ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और समाज से जुड़ने के लिए किए जा रहे कामों की सराहना की। उन्होंने रोलबोल की “रेस्ट ऑफ लाइफ–बेस्ट ऑफ लाइफ” सोच की भी तारीफ की।
उनका कहना था कि युवाओं को आगे बढ़ने के साथ समाज के लिए जिम्मेदारी समझने का मौका देने वाले ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। चिराग पासवान ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन भी दिया।
चिराग पासवान से मिलने वालों में रोलबोल के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, यूथ कॉन्क्लेव के संयोजक राकेश नवलखा और विधायक ईश्वर साहू शामिल थे।
कॉन्क्लेव में देशभर से युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत और चर्चा होगी।