छत्तीसगढ़ हज कमेटी चुनाव में कांग्रेस नेता की जीत
रायपुर
छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इमरान खान ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित नेताओं ने चुनाव का विरोध करते हुए वॉकआउट कर दिया। अब अकलतरा के रहने वाले इमरान खान हज कमेटी के अध्यक्ष बने हैं।
मंगलवार को कमेटी में अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव था। कमेटी में कांग्रेस शासनकाल के 5 सदस्य पहले से थे। मिर्जा एजाज बेग समेत 6 नेता BJP बैकग्राउंड के कमेटी में सदस्य बने थे। लेकिन चुनाव के दौरान बीजेपी समर्थित नेताओं में एकजुटता नहीं बन पाई, जिसका फायदा कांग्रेस समर्थित इमरान खान को मिला और वे हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गए।