भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता
भूपेश बोले- मैं सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच सियासी खींचतान पर भूपेश बघेल ने कहा कि, वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।
रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं और संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। मैं इसमें अपनी बुद्धि नहीं लगाताइस विवाद के बाद बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहली बार साथ नजर आए। कोरबा के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में दोनों नेताओं का एक वीडियो सामने आया है, वे एक-दूसरे से हंसते हुए मुलाकात करते दिखे। वीडियो में दीपक बैज, टीएस सिंहदेव के पैर छूते भी दिखे, वहीं सिंहदेव ने उन्हें गले लगाकर बातचीत की।